फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parshuram jayanti 2021: इस दिन मनाई जाएगी परशुराम जयंती, जानिए महत्व, तिथि और पूजा विधि

Wed, 28 Apr 2021 05:38 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 28 Apr 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
parshuram jayanti 2021 date timings shubh muhurat significance and vrat puja vidhi
परशुराम जयंती 2021

हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को परशुराम जयंती मनाई जाती है। इसके साथ ही इस दिन को अक्षय तृतीया के रूप में भी मनाया जाता है, जो हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। इस बार भगवान परशुराम की जयंती 14 मई 2021 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन लोग उपवास करते हैं और बाह्मण लोगों के द्वारा विशेष पूजा अर्चना की जाती है और भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। जानते हैं परशुराम जयंती महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

parshuram jayanti 2021 date timings shubh muhurat significance and vrat puja vidhi
परशुराम 2021 - फोटो : Social media

परशुराम जयंती शुभ मुहूर्त-

भगवान परशुराम की जयंती 14 मई 2021 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।


वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि आरंभ- 14 मई 2021 दिन शुक्रवार सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर

वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि समाप्त- 15 मई 2021 दिन शनिवार सुबह 08 बजे

parshuram jayanti 2021 date timings shubh muhurat significance and vrat puja vidhi
भगवान परशुराम जयंती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया।
परशुराम जयंती महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठें अवतार थे। इन्होंनें ब्राह्मणों और ऋषियों पर होने वाले अत्याचारों का अंत करने के लिए ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के यहां जन्म लिया था। मान्यता है कि परशुराम जयंती पर व्रत और पूजन करने से पुत्र प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन पूजा आराधना से प्राप्त पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। भगवान परशुराम के साथ विष्णु जी की कृपा भी प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
parshuram jayanti 2021 date timings shubh muhurat significance and vrat puja vidhi
Parshuram Jayanti 2021
परशुराम जयंती पूजा विधि-
  • तृतीया तिथि पर सूर्योदय से पहले पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है।
  • यदि नदी पर नहीं जा सकते हैं तो घर पर ही स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें। 
  • इसके बाद धूप दीप जलाएं और व्रत का संकल्प करें।
  • परशुराम भगवान विष्णु के अवतार हैं इसलिए विष्णु जी को चंदन, तुलसी के पत्ते, कुमकुम, अगरबत्ती, फूल और मिठाई अर्पित करके विधिवत उनकी पूजा करें।
  • चाहें तो किसी मंदिर में जाकर भगवान परशुराम के दर्शन और पूजा अर्चना करें।
  • इस दिन व्रतधारियों को किसी भी प्रकार के अनाज या दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed