Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2023: अधिक मास में पड़ने वाली चतुर्थी को विभुवन संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। यह व्रत अधिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस साल विभुवन संकष्टी चतुर्थी का यह व्रत आज यानी 4 अगस्त को है। अधिक मास में पड़ने की वजह से यह व्रत हर तीन साल में एक बार आता है। विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से विघ्न-बाधाओं का अंत होता है और जीवन में खुशियां आती हैं। चलिए जानते हैं गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय...
Vibhuvana Sankashti Chaturthi: विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 04 Aug 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन