फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varuthini Ekadashi 2023: कब है वरुथिनी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Fri, 07 Apr 2023 12:39 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 07 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Varuthini Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi shubh Muhurt and mahatva in Hindi
Varuthini Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi - फोटो : अमर उजाला

Varuthini Ekadashi 2023 Date: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि जो व्यक्ति वरुथिनी एकादशी का व्रत रखता है और विधि-विधान से पूजा करता है उसे बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। वरुथिनी एकादशी को कल्याणकारी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि एकादशी का व्रत नियम पूर्वक करने से सभी पापों का नाश होता है। मोक्ष की प्राप्ति होती है, भय दूर होता है और जीवन में सुखों का आगमन होता है। शास्त्रों में भी एकादशी व्रत को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं वरुथिनी एकादशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और इसके महत्व के बारे में...


Hanuman Janmotsav 2023: हनुमान जन्मोत्सव कल, बजरंगबली की पूजा से पहले जान लें कुछ जरूरी नियम 
Varuthini Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi shubh Muhurt and mahatva in Hindi
Varuthini Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi - फोटो : अमर उजाला

वरुथिनी एकादशी तिथि  2023
पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 15 अप्रैल को रात 08 बजकर 45 मिनट से रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 16 अप्रैल दिन रविवार को शाम 06 बजकर 14 मिनट पर होगा। वहीं उदयातिथि के अनुसार वरूथिनी एकादशी का व्रत 16 अप्रैल दिन रविवार को रखा जाएगा। 

Varuthini Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi shubh Muhurt and mahatva in Hindi
Varuthini Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi - फोटो : iStock
वरूथिनी एकादशी पारण समय 2023
वरूथिनी एकादशी व्रत के पारण का समय 17 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 54 मिनट से सुबह 08 बजकर 29 मिनट तक है। 

Baisakhi 2023: इस साल कब है बैसाखी? जानिए क्यों मनाया जाता है ये पर्व और क्या है इसकी मान्यता
विज्ञापन
विज्ञापन
Varuthini Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi shubh Muhurt and mahatva in Hindi
Varuthini Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi - फोटो : iStock

वरुथिनी एकादशी पूजा विधि

  • वरुथिनी एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें। स्नान करते समय पानी में गंगाजल जरूर डालें। 
  • स्नान के बाद साफ वस्त्र धारण करें। फिर घर के मंदिर में दीपक जलाएं और भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्नान करवाएं। 
  • इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा और आरती करें। 
  • पूजा दौरान ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें। 
  • वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग अवश्य लगवाएं। 
विज्ञापन
Varuthini Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi shubh Muhurt and mahatva in Hindi
Varuthini Ekadashi 2023 Date Puja Vidhi - फोटो : iStock

वरुथिनी एकादशी व्रत का महत्व
शास्त्रों में वरुथिनी एकादशी व्रत के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस दिन व्रत कर पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख समृद्धि आती है। इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी वाला जल भी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को बैकुंठ की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed