{"_id":"626109c567ae0336682d5078","slug":"varuthini-ekadashi-2022-follow-these-ekadashi-vrat-rules-to-get-benefits-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी के दिन इन निमयों का पालन है जरूरी, पूजा के दौरान ध्यान रखें ये बातें","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Varuthini Ekadashi: वरुथिनी एकादशी के दिन इन निमयों का पालन है जरूरी, पूजा के दौरान ध्यान रखें ये बातें
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
वरुथिनी एकादशी के दिन इन निमयों का पालन है जरूरी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Varuthini Ekadashi 2022: वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार वरुथिनी एकादशी 26 अप्रैल को है। इस दिन भगवान विष्णु के भक्त नियमपूर्वक एकादशी का व्रत रखते हैं और दान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत करने से कष्ट और दुख दूर होते हैं, इसके अतिरिक्त विष्णु कृपा से मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में एकादशी व्रत से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि शुभ फल की प्राप्ति के लिए इस दिन किन नियमों का करना चाहिए...
वरुथिनी एकादशी व्रत नियम
जो भी व्यक्ति एकादशी का व्रत रखता है उसे इस दिन तामसिक भोजन और विचारों से दूर रहना चाहिए। इस दिन व्रत रखने वाले जातक को अपने मन, वचन और कर्म तीनों को शुद्ध रखना जरूरी है।
2 of 7
वरुथिनी एकादशी के दिन इन निमयों का पालन है जरूरी
- फोटो : अमर उजाला
इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। साथ ही वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की किसी पीली चीज का भोग लगाएं। भोग लगाते समय उसमें तुलसी की पत्तियों को अवश्य शामिल करें।
3 of 7
वरुथिनी एकादशी के दिन इन निमयों का पालन है जरूरी
- फोटो : अमर उजाला
इस बात का ध्यान जरूर रखें कि भगवान विष्णु की पूजा में पंचामृत, तुलसी का पत्ता, पीले फूल, दीपक, चंदन, केसर, हल्दी, धूप, गंध, आदि का प्रयोग किया जाता है। साथ ही वरुथिनी एकादशी के दिन व्रत कथा का श्रवण अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
वरुथिनी एकादशी के दिन इन निमयों का पालन है जरूरी
- फोटो : अमर उजाला
तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, इसलिए उनकी पूजा में हर तरह से तुलसी का प्रयोग करना चाहिए। ऐसे में एकादशी के दिन पूजा के साथ भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप तुलसी की माला से अवश्य करें। ऐसा करने से मनोकामना की सिद्धि होती है।
विज्ञापन
5 of 7
वरुथिनी एकादशी के दिन इन निमयों का पालन है जरूरी
- फोटो : अमर उजाला
एकादशी के दिन पूजा का समापन भगवान विष्णु की आरती ''ओम जय जगदीश हरे'' से ही करनी चाहिए। साथ ही इस दिन भगवान के सम्मुख घी का दीपक या कपूर से आरती करें। मान्यता है कि आरती करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।