फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप, होगी हर मनोकामना पूरी

Sat, 28 Sep 2019 05:29 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Sep 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
These mantras of goddess Durga can make her happy
मां दुर्गा प्राणियों को दुर्गति से निकालती है। मां अपने भक्तों को उनके हर विघ्न-बाधाओं से बचाती हैं। प्रसन्न होने पर उन्हें सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य का वरदान भी देती हैं। बता दें, शास्त्रों में कुछ ऐसे मंत्रों का वर्णन किया गया है जिनसे माता को आसानी से प्रसन्न करके अपनी इच्छानुसार आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। जिसकी जैसी चाहत होती है उसी के अनुसार मंत्र का जाप करने से माता प्रसन्न होती हैं। तो आइए जानते हैं किस मनोकामना के लिए आपको कौन सा मंत्र जाप करना चाहिए। 

 
These mantras of goddess Durga can make her happy
विद्यार्थी ऐसे करें पूजा
विद्या की देवी सरस्वती हैं। इसलिए विद्यार्थियों को नवरात्र में देवी सरस्वती का ध्यान करना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग या ऐसे लोग जिनकी जन्मकुंडली में गोचर में राहु अशुभ हों, उनकी दशा, अंतर्दशा अथवा प्रत्यंतर दशा चल रही हो, वे सभी ‘ऊं ऐं हृं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः’ मंत्र पढ़ते हुए माता दुर्गा की पूजा एवं जाप करें। प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करने से ज्ञान बढ़ता है, बुद्धि कुशाग्र होती है और स्मरण शक्ति बढ़ती है।
These mantras of goddess Durga can make her happy
परिवार की शांति
जिनके घर परिवार में अक्सर तनाव बना रहता है या फिर छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है।उन लोगों को नवरात्र के दिनों में माता से पारिवारिक सुख-शांति की प्रार्थना करनी चाहिए।

दुर्गा सप्तशती में पारिवारिक एवं मानसिक शांति बनाए रखने के लिए इस मंत्र का जाप करने के लिए कहा गया है। ‘या देवि! सर्वभूतेषु शांति रूपेण संस्थिता! नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः!’ इस मंत्र के जाप से माता की कृपा घर पर बनी रहती है। इसके अलावा जाप करने वाले व्यक्ति को मानसिक शांति भी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
These mantras of goddess Durga can make her happy
कर्ज से मुक्ति
जो लोग कर्ज से परेशान हैं वो लोग लक्ष्मी प्राप्ति और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मां दुर्गा के इस मंत्र का जाप करें। ‘या देवि! सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता! नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः!’ इस मंत्र का जप करें। 
विज्ञापन
These mantras of goddess Durga can make her happy
शीघ्र विवाह के लिए
जिन लड़कों के विवाह में बाधा आ रही हो उनके लिए दुर्गा सप्तशती में विशेष मंत्र दिया गया है। यह मंत्र है ‘पत्नी मनोरमां देहि! मनो वृत्तानु सारिणीम तारिणीम दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम।’ इस मंत्र के जप से सुन्दर और योग्य जीवनसाथी जल्द ही प्राप्त हो जाता है। जो कुंवारी कन्याएं हैं, उन्हें ‘ऊं कात्यायनी महामाये महायोगिन्य धीश्वरी! नंद गोप सुतं देवी पतिं मे कुरुते नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। उनके ऐसा करने से उन्हें जल्द ही एक सुयोग्य पति की प्राप्ति हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed