फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2019: व्रत रखने मात्र से हो जाती है सभी मनोकामनाएं पूरी

Sat, 28 Sep 2019 03:53 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 28 Sep 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2019 fast for wish fulfillment

नवरात्रि में उपवास रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। नवरात्रि में मां की विधि विधान से पूजा अर्चना करने का विधान है । मान्यता के अनुसार इन दिनों में रखें गए व्रत का कई गुना फल मिलता है। वैसे तो नवरात्रि में 9 दिनों तक व्रत रखने की परंपरा है, परंतु कुछ लोग सिर्फ पहली, अष्ठमी और नवमी का ही उपवास रखते हैं। इन दिनों व्रत रखने का विशेष महत्व  है। नवरात्रि में देवी पूजा के साथ व्रत रखने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है। आप भी इस नवरात्रि मां के पवित्र व्रत रख रहें है तो इनका महत्व भी जान लें।

Shardiya Navratri 2019 fast for wish fulfillment
नवरात्रि में गृह प्रवेश - फोटो : navratri 2019

व्रत का महत्व
नवरात्रि में देवी पूजा की जाती है। व्रत-उपवास भी पूजा के अंतर्गत ही आते है। व्रत करने से शारीरिक, मानसिक और धार्मिक फायदा होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में व्रत रखने से मन, तन और आत्मा शुद्ध होती है। नवरात्रि के दिनों में 9 दिनों तक व्रत रखकर हम अपने मन, तन और आत्मा का शुद्धिकरण कर सकते है। इन दिनों में व्रत करने से विशेष फल मिलता है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार इन दिनों व्रत रखने से मां प्रसन्न होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी करती है।

Shardiya Navratri 2019 fast for wish fulfillment
Wallpapers Navratri 2019 - फोटो : Amar Ujala

नवरात्रि में देवी पूजन और व्रत का विशेष महत्व है। इन दिनों व्रत रखकर हम खुद को शुद्ध, पवित्र, साहसी, मानवीय और आध्यात्मिक तौर पर मजबूत कर सकते है। इन दिनों में व्रत करके मां के गुणों को अपनाने का प्रण लेना चाहिए। दरअसल नवरात्रि ऋतु परिवर्तन के समय पर आती है और इस समय में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नवरात्रि के इन दिनों में व्रत रखने से खानपान पर संतुलन बना रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। व्रत रखने से मां की कृपा बरसती है और मनवांछित फल भी मिलता है। नवरात्रि के इन पावन दिनों में व्रत रखने से आध्यात्मिक शक्ति और ज्ञान बढ़ने के साथ विचारों में भी पवित्रता आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2019 fast for wish fulfillment
Wallpapers Navratri 2019 - फोटो : Amar Ujala

देवताओं ने भी रखा था नवरात्रि के दिनों में उपवास 
धार्मिक पुराणों के अनुसार मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए देवताओं ने भी नवरात्रि के 9 दिनों का उपवास रखा था। देवराज इंद्र ने राक्षस वृत्रासुर का वध करने के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना और नवरात्रि व्रत रखें। यही नहीं भगवान शिव ने त्रिपासुर दैत्य का वध करने के लिए मां भगवती की पूजा अर्चना की। जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने मधु नामक असुर का वध करने के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। भगवान श्री राम ने भी रावण का वध करने के लिए मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और नवरात्रि के व्रत किए। देवी मां के आशीर्वाद से ही भगवान राम को अमोघ  वाण प्राप्त हुआ जिससे वो रावण का वध कर पाएं। पांडवो ने भी विजय के लिए देवी मां की उपासना करी थी। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2019 fast for wish fulfillment
Wallpapers Navratri 2019 - फोटो : Amar Ujala

विशेष फलदायक है यह व्रत 
नवरात्रि के व्रत विशेष नवरात्रि के व्रत विशेष फलदायिनी होते है। देवी भागवत पुराण के अनुसार राजा सुरथ को अपना खोया हुआ राज्य और वैभव मां के पावन व्रत रखने से ही मिला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed