फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Papankusha Ekadashi 2026 Date Know Significance Puja Vidhi Ekadashi Kab Hai

कब है पापांकुशा एकादशी 21 या 22 अक्तूबर ? जानिए तिथि, पूजा शुभ मुहूर्त और महत्व

Wed, 14 Oct 2026 04:12 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 14 Oct 2026 04:12 PM IST
सार

पापांकुशा एकादशी पर व्रत रखने और पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। आइए जानते है कब है पापांकुशा एकादशी की तिथि और व्रत का महत्व।

विज्ञापन
Papankusha Ekadashi 2026 Date Know Significance Puja Vidhi Ekadashi Kab Hai
कब है पापांकुशा एकादशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पापांकुंशा एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का व्रत रखने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस एकादशी को करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में धन, संपदा, सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पापांकुशा एकादशी की तिथि, मुहूर्त और महत्व। 
विज्ञापन


पापांकुशा एकादशी 2026 तिथि
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 22 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक मान्य रहेगी। उदया तिथि के पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्तूबर को रखा जाएगा। 
विज्ञापन


पापांकुशा एकादशी शुभ मुहूर्त 2026
इस दिन पापांकुशा एकादशी के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 26 मिनट से लेकर 07 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। लाभ-उन्नति मुहुर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पापांकुशा पर भद्रा और पंचक का साया
पंचांग के अनुसार, इस साल पापांकुशा एकादशी पर भद्रा और पंचक का साया रहेगा। वहीं 21 अक्तूबर 2026 से पंचक आरंभ हो जाएगा जो 25 अक्तूबर 2026 को खत्म होगा। 

पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण
हिंदू पंचांग के अनुसार, पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण 23 अक्तूबर को सुबह 6 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 42 मिनट तक करना शुभ रहेगा। 

पापांकुशा एकादशी 2026 
पुराणों में पापांकुशा एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। इस एकादशी पर व्रत रखने, पूजा करने और मंत्रों का जाप करने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। जो लोग पापांकुशा एकादशी पर सच्चे मन से भगवान विष्णु की उपासना करते हैं उनको पापों से मुक्ति मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस भगवान विष्णु के पद्यनाभ स्वरूप की पूजा करने, व्रत रखने, जप, तप, दान और पुण्य कर्म करने से पापों से मुक्ति मिलती है। 

 

बुधादित्य राजयोग से इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, गाड़ी-मकान से लेकर नौकरी तक के सपने होंगे पूरे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed