{"_id":"5f16bef18341784e0d66c3f9","slug":"there-is-no-shortage-of-money-by-taking-these-measures-on-wednesday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुधवार के दिन कर लें ये उपाय, जीवन में नहीं होगी धन-धान्य की कमी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
बुधवार के दिन कर लें ये उपाय, जीवन में नहीं होगी धन-धान्य की कमी
बुधवार का दिन गणेश जी का दिन होता है,लेकिन गणेश जी के साथ मां लक्ष्मी की पूजा भी होती है। क्योंकि लक्ष्मी भी उन्हीं के यहां ठहरती हैं जिनके पास बुद्धि होती है, इसलिए लक्ष्मी जी का आशीर्वाद लेने के साथ गणपति जी की कृपा पाना भी जरुरी होता है। बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से आर्थिक लाभ के साथ बुद्धि की प्राप्ति भी होती है। धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं बुधवार के आसान उपाय...
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
कहते हैं कि किन्नर किसी को आशीर्वाद देते हैं तो वह फलित अवश्य होता है। बुधवार के दिन किसी किन्नर को पैसे दें, और उन पैसों में से एक सिक्का आशीर्वाद के रुप में उनसे वापस ले लें। इन पैसों को पूजा स्थान में रख कर पूजा करें और धूप दीप दिखाएं उसके बाद पैसों को हरे रंग के कपड़े में लपेट कर तिजोरी या उस स्थान पर रख दें जहां आप पैसे रखते हैं। ऐसा करने से धन में बरकत आती है। लेकिन ध्यान रहे कि उन पैसों को कोई गंदे हाथों से न छुए।
3 of 6
मां लक्ष्मी के मंत्रो का जाप करें
बुधवार के दिन मां लक्ष्मी के मंत्रो का जाप करें, लेकिन बुधवार के दिन से ये उपाय शुरु करके अगले इक्कीस दिनों तक लगातार करना है। मां लक्ष्मी कमल पर विराजती हैं उन्हें कमल का फूल प्रिय होता है इसलिए लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करें। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अथर्वशीर्ष का पाठ करें(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 या 42 जावित्री चढ़ानी चाहिए। इससे धन की प्राप्ति के योग बनते हैं, आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। बुधवार को अथर्वशीर्ष का पाठ करने से गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
5 of 6
गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : social media
मोदक और लड्डू गणेश जी के प्रिय हैं, बुधवार के दिन गणेश जी को लड्डू या मोदक का भोग लगाना चाहिए और दूर्वा अर्पित करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से वे अपने भक्तों पर विशेष कृपा करते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।