{"_id":"5f158f498ebc3e63ae52af28","slug":"keep-these-things-in-mind-before-building-a-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन जगहों पर भूलकर भी न करें घर का निर्माण, जीवनभर उठानी पड़ सकती है परेशानी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
इन जगहों पर भूलकर भी न करें घर का निर्माण, जीवनभर उठानी पड़ सकती है परेशानी
नया घर खरीदते समय हमें बहुत सारी बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप नया घर ले रहें हैं तो कुछ बातों के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक होता है,भविष्य पुराण में बताया गया है कुछ स्थान ऐसे होते है जहां पर भूलकर भी घर नहीं बनवाना चाहिए। नहीं तो आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानते हैं वह कौन सी जगह है जहां घर नहीं बनवाना चाहिए।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
भविष्यपुराण के अनुसार कि किसी भी ऐसे स्थान पर घर कभी नहीं बनवाना चाहिए, जहां पर शोर होता हो। इसलिए भविष्यपुराण में चौक पर घर बनवाने को मना किया गया है। क्योंकि वहां पर हमेशा ही वाहनों का आना जाना लगा रहता है। जिसके चलते हमेशा ही शोर होता रहता है। इससे पूरे घर के सदस्यों की मानसिक शांति भंग होती है। और कहते हैं कि ज्यादा शोर का मतलब होता है जिंदगी में परेशानियां ही परेशानियां बनी रहती हैं।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
भविष्यपुराण कहता है कि जिस स्थान से शहर, गावं या कस्बे की सीमा समाप्त होती हो। ऐसे स्थान पर घर बनवाना सही नहीं रहता है। क्योंकि ऐसी जगह पर घर होने पर आपको कई दिक्कते हो सकती हैं। अगर कोई आपातकाल की स्थिति पड़ती है, तो सीमा पर होने की वजह से वह स्थान अलग-थलग पड़ जाता है, जिसके कारण आपातकालीन सुविधाएं मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। शहर के किनारे होने से चोरी आदि होने का डर भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
कहा जाता है कि जैसा खाओगे अन्न वैसा रहेगा मन अर्थात् हम जैसा भोजन करते हैं हमारा मन भी वैसा ही हो जाता है। इसलिए सात्विक भोजन करना चाहिए। तामसिक भोजन करने से मन में उत्तेजना बढ़ती है और व्यक्ति गलत कार्यों में पड़ सकता है। इसी तरह से संगति का असर व्यक्ति पर बहुत जल्दी पड़ता है हम जैसे वातावरण में रहते हैं वैसा ही व्यवहार करते हैं। इसलिए भविष्य पुराण में कहा गया है कि ऐसे स्थान पर न ही रहना चाहिए, और न ही घर बनवाना चाहिए। जहां का वातावरण खराब हो,
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
उस स्थान पर घर नहीं बनवाना चाहिए जहां पर मंदिर या हवन यज्ञ करने की जगह हो,क्योंकि जब हम पूजा-पाठ की जगह पर घर बनवा लेते हैं तो वहीं पर होने वाली पूजा में अड़चन आ जाती है या पूजा बंद हो जाती है, जिससे नकारात्मकता बढ़ने लगती है। साथ ही ये स्थान बहुत पवित्र होते हैं लेकिन जब हम घर बनवा लेते हैं तो कई कार्य ऐसे होते हैं जिनके कारण यह स्थान दूषित हो जाते हैं जिसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।