{"_id":"57a83c504f1c1bb361ee43c2","slug":"story-of-ramayan-ramrajya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामराज्य के 5 ऐसे फैसले जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
रामराज्य के 5 ऐसे फैसले जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे
Mon, 08 Aug 2016 03:14 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Mon, 08 Aug 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
राम सीता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रावण का वध करने के बाद जब भगवान राम अयोध्या लौटे तब इनका राज्याभिषेक किया गया और रामराज्य शुरू हुआ। ऐसी कथाएं हैं कि राम राज्य में प्रकृति अनुकूल चलती थी। पिता के जीवित रहते हुए कभी पुत्री की मृत्यु नहीं होती थी। मौसम समय से बदलते हर तरफ सुख शांति और खुशहाली थी। इसलिए आज भी अच्छे शासन की तुलना रामराज्य से की जाती है। लेकिन राम राज्य में भगवान राम ने 5 ऐसे फैसेले किए जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि भगवान राम ऐसा कैसे कर सकते हैं।
रामराज्य के 5 ऐसे फैसले जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे
2 of 6
राम सीता
शत्रुघ्न हुए सभी से दूरः रामचंद्र जी के राजा बनने के कुछ समय बाद ऋषि मुनि राम जी के पास सुंदर नामक असुर की शिकायत लेकर पहुंचे। असुर को दंड देने के लिए राम जी भरत को भेजना चाहते थे लेकिन छोटे भाई शत्रुघ्न ने कह दिया कि भरत भैय्या ने आपकी काफी सेवा कि है मुझे भी आपकी सेवा का अवसर मिले। राम जी ने राम जी की इच्छा को बीच में काटते हुए अपनी इच्छा वक्त कर दी सो राम जी ने शत्रुघ्न को सुंदर का वध करने के लिए सेना सहित जाने का आदेश दिया। साथ ही सुंदर की नगरी का राजा भी बना दिया और कहा कि अब से तुम सुंदर की नगरी में ही रहो और वहां की राज काज देखो। भगवान राम के इस आदेश से शत्रुघ्न दुखी हो गए कि बड़े भाई के आदेश को काटने की वजह से उन्हें सभी से दूर जाना पड़ रहा है। सुंदर का वध करने के बाद शत्रुघ्न ने मधुरापुरी राज्य बसाया और 12 साल तक यहां रहने के बाद वापस श्रीराम से आकर मिले।
देवी सीता के साथ भगवान राम का न्याय
3 of 6
सीता लव कुश्ा
देवी सीता की लंका में अग्नि परीक्षा हो चुकी थी और भगवान राम को इस बात का पूरा भरोसा था कि देवी सीता पतिव्रता हैं बावजूद इसके एक धोबी ने देवी सीता के चरित्र को लेकर सवाल उठा दिया। भगवान राम ने राजधर्म का पालन करते हुए देवी सीता को वनवास भेजने का आदेश दे दिया और वह भी उस समय जब देवी सीता गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामराज्य के 5 ऐसे फैसले जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे
4 of 6
राम सीता
लक्ष्मण को मृत्यु दंडः कदम-कदम पर श्री राम का साथ देने वाले लक्ष्मण को भगवान राम ने मृत्युदंड था। इसका कारण यह था कि जब भगवान राम की लीला समाप्त करने का समय आ गया था उस समय एक दिन यमराज भगवान राम के पास आए और अकेले में मिलने की इच्छा प्रकट की। यमराज ने कहा कि हम दोनों की मुलाकात के बीच जो भी आएगा उसे आप प्राणदंड देंगे। भगवान राम ने यमराज की बात मान ली और द्वार पर लक्ष्मण जी को बैठा दिया। इसी बीच ऋषि दुर्वासा वहां आ गए और तुरंत श्री राम से मिलने की इच्छा प्रकट की और मजबूर होकर लक्ष्मण जी को राम जी के पास जाना पड़ा और यमराज के दिए हुए वचन के अनुसार भगवान राम ने लक्ष्मण को त्याग दिया। दुखी होकर लक्ष्मण ने सरयू नदी में प्रवेश किया और देह त्याग दिया।
विज्ञापन
इस आदेश से लक्ष्मण जी को हुआ बड़ा दुख
5 of 6
लक्ष्मण्ा सीता
देवी सीता को वन में छोड़ने का आदेश राजा रामचंद्र जी ने लक्ष्मण जी को दिया। लक्ष्मण यह काम नहीं करना चाहते थे क्योंकि वह देवी सीता को पवित्र और पतिव्रता मानते थे और देवी सीता के प्रति उनके मन में विशेष आदर भाव भी था। लेकिन राज जी के आदेश के कारण उन्हें देवी सीता को वन में जाकर छोड़ना पड़ा और वापस लौटकर अयोध्या आना पड़ा।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।