{"_id":"5810b10b4f1c1b3924bc3ab3","slug":"story-of-god-kuber","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धनवान बनने की चाहत रखने वालों को जान लेना चाहिए कुबेर भगवान का यह राज","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
धनवान बनने की चाहत रखने वालों को जान लेना चाहिए कुबेर भगवान का यह राज
Thu, 27 Oct 2016 11:56 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
laxmi kuber
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
धन, सुख और समृद्धि के लिए आप देवी लक्ष्मी के साथ एक देवता की पूजा करते हैं। इस देवता की पूजा के बिना देवी लक्ष्मी भी कृपा नहीं करती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह देवता एक चोर हुआ करते थे।
चोर जो बन गया दुनिया का सबसे धनवान, लोग करते हैं इनकी पूजा
2 of 6
कुबेर देवता
हम जिस देवता की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं रावण के सौतेले भाई कुबेर महाराज हैं जिन्हें देवताओं के धन का खजांची कहा जाता है। जिनकी पत्नी स्वयं धन की देवी लक्ष्मी है उन भगवान विष्णु को भी एक बार कुबेर से कर्ज लेना पड़ा था। इस कर्ज को चुकाने के लिए तिरूपति बालाजी को सोने, चांदी, हीरे मोतियों के गहने चढ़ाए जाते हैं। इस धनवान भगवान की कथा है कि यह भगवान बनने से पहले एक चोर हुआ करते थे।
चोर जो बन गया दुनिया का सबसे धनवान, लोग करते हैं इनकी पूजा
3 of 6
ब्राह्मण
स्कंद पुराण की कथा के अनुसार कुबेर सोमदत्त दीक्षित नामक ब्राह्मण के पुत्र थे जिनका नाम गुणनिधि था। अपने नाम के विपरीत गुणनिधि में सारे अवगुण भरे थे। बुरी संगत में पड़कर वह चोरी करने लगा। नाराज होकर पिता ने इन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद गुणनिधि और भी गलत काम करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोर जो बन गया दुनिया का सबसे धनवान, लोग करते हैं इनकी पूजा
4 of 6
मंदिर
गुणनिधि को राजा ने अपने देश से निकाल दिया। भूख प्यास से व्याकुल गुणनिधि किसी अन्य नगर में जा रहा था तभी उसकी नजर एक मंदिर पर गई। गुणनिधि ने भूख मिटाने के लिए मंदिर से प्रसाद चुराने का विचार किया और मौका मिलते ही मंदिर में जा पहुंचा।
विज्ञापन
चोर जो बन गया दुनिया का सबसे धनवान, लोग करते हैं इनकी पूजा
5 of 6
दीया
मंदिर में जलते दीपक के सामने इन्होंने अपना अंगोछा लटका दिया ताकि पास में सो रहे पुजारी की इन पर नजर न जाए। इसके बाद प्रसाद चुराकर जैसे ही भागने लगा कुछ लोगों की इन पर नजर पड़ गई और गुणनिधि को पकड़ लिया गया। भागम भाग और भूख से गुणनिधि की मृत्यु हो गई।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।