{"_id":"58107f804f1c1b2f77bc3cb3","slug":"auspicious-coincidence-on-this-dhanteras","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बना है शुभ संयोग, लाभ पाने के लिए इस समय करें खरीदारी और दीपदान","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
धनतेरस पर बना है शुभ संयोग, लाभ पाने के लिए इस समय करें खरीदारी और दीपदान
Thu, 27 Oct 2016 11:05 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
धनतेरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
धनतेरस यानी अपने धन को 13 गुणा बनाने का दिन। आप यकीनन इस शुभ अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार होंगे और आपने सोच भी लिया होगा कि इस साल धनतेरस पर आपको क्या खरीदना है। लेकिन क्या आपने जाना कि धनतेरस के दिन आप जो चीज खरीदना चाह रहे हैं उसके लिए शुभ मुहूर्त क्या है? अगर आप अपनी खरीदारी को शुभ और लाभप्रद बनाना चाहते हैं तो खरीदारी का शुभ मुहूर्त जान लीजिए।
2 of 6
- फोटो : getty
धनतेरस का नियम है कि यह कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर सागर मंथन से उत्पन्न हुए थे। धनवंतरी के कलश लेकर प्रगट होने के कारण ही धनतेरस पर बरतन खरीदने की परंपरा है। हलांकि आज कल धनतेरस पर वाहन, गहने, टीवी, फ्रिज भी खरीदे जाने लगे हैं इसलिए धन तरेस के दिन खरीदारी के समय इस बात का ध्यान रखें कि आप जो चीज खरीदने जा रहे हैं उस चीज को खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है। जैसे अगर आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए 16:30 से लेकर 18:00 तक का समय शुभ रहेगा क्योंकि इस समय चर काल बना हुआ है।
3 of 6
- फोटो : getty
अगर आप गहने, धातु की चीजें, बरतन, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए लाभ काल यानी 21:00 से 22:30 तक का समय विशेष लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : getty
दिन के समय अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए अमृ्त काल मुहूर्त 09:00 से 10:30 तक का समय शुभ है। वैसे सामान्य रूप से कहा जाए तो यह तीनों ही काल धनतेरस के दिन शुभ है आप चाहें तो अपनी पसंद की वस्तु इन तीनों मुहूर्त में खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : getty
जो लोग स्थायी संपत्ति की खरीदाना चाहते हैं उनके लिए 18:35 से लेकर 20:30 तक का समय शुभ है इस समय तिजोरी में कुबेर और धनवतंरी की पूजा से धन लाभ मिलेगा।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।