रामायण के खलनायक रावण के बारे में तो आपने बहुत कुछ पढ़ा और सुना होगा लेकिन मंदोदरी और रावण की प्रेम कहानी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। इनकी प्रेम कहानी जानने से पहले आपको मंदोदरी के बारे में बता दें कि रावण और मंदोदरी की मुलाकात कब और कहां हुई।
रावण की पत्नी मंदोदरी की 7 बातें, यकीनन चौंक जाएंगे आप
मंदोदरी के बारे में जो कथा मिलती है उसके अनुसार यह हेमा नाम की अप्सरा की बेटी थी। देवराज इंद्र की सभा में एक बार कश्यप ऋषि के पुत्र माया की नजर हेमा पर गयी और वह मोहित हो गया। माया ने हेमा के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा विवाह के पश्चात हेमा ने मायासुर की पुत्री की जन्म दिया जो मंदोदरी कहलायी। अप्सरा की बेटी होने के कारण मंदोदरी बहुत ही सुंदर और आकर्षक थी।
रावण की पत्नी मंदोदरी की 7 बातें, यकीनन चौंक जाएंगे आप
3 of 7
रावण
- फोटो : getty images
जब मंदोदरी विवाह योग्य हुई तो इनके पिता मायासुर ने योग्य वर की तलाश शुरु कर दी लेकिन उन्हें अपनी रूपवती कन्या के योग्य कोई वर नहीं मिल रहा था। इस दौरान मायासुर ने त्रिलोक विजेता रावण से अपनी पुत्री का विवाह करने की बात सोची और रावण के सामने मंदोदरी से विवाह का प्रस्ताव रखा।
रावण की पत्नी मंदोदरी की 7 बातें, यकीनन चौंक जाएंगे आप
4 of 7
रावण
- फोटो : getty images
मायासुर ने मंदोदरी को रावण से मिलाया और बताया कि यह उनकी दिव्य कन्या है। हेमा अप्सरा इनकी माता है। रावण की नजर जैसे ही मंदोदरी पर गई वह मोहित हो गया और झट से विवाह का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। रावण ने मंदोदरी को वचन दिया कि केवल मंदोदरी ही उनकी प्रमुख पत्नी और लंका की महारानी होगी। मंदोदरी से विवाह के उपहार स्वरूप मायासुर ने रावण के लिए सोने की लंका का निर्माण किया।
रावण की पत्नी मंदोदरी की 7 बातें, यकीनन चौंक जाएंगे आप
5 of 7
राम लक्ष्मण सीता
- फोटो : getty images
मंदोदरी के बारे में ऐसी कथा है कि देवी सीता इन्हीं की पुत्री थी। ज्योतिषियों ने सीता को देखने के बाद कहा था कि इन्हें महल से निकाल दो यह लंका में रहेगी तो लंका का विनाश कर देगी। इसलिए रावण ने सीता को कलश में छुपाकर भूमि में दबा दिया। लेकिन विधाता का ऐसा खेल हुआ कि सीता का हरण कर रावण स्वयं लंका ले गया और मंदोदरी के लाख समझाने पर कि सीता को राम को लौटा दे रावण ने बात नहीं मानी और लंका का विनाश हो गया।