फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somwar Ke Upay: पाना चाहते हैं मनचाहा जीवनसाथी, तो सोमवार के दिन करें ये उपाय

Mon, 25 Sep 2023 09:29 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 25 Sep 2023 09:29 AM IST
विज्ञापन
Somwar Upay For Desired Life Partner Manchaha Jivansathi Pane Ke Upay In Hindi
पाना चाहते हैं मनचाहा जीवनसाथी, तो सोमवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock

Somwar ke Upay: देवों के देव महादेव को बहुत दयालु माना जाता है। कहा जाता है कि शिवलिंग पर सिर्फ एक लोटा जल चढ़ाने से ही महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। शिव जी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन शिव जी के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सोमवार के दिन व्रत रखती हैं। ज्योतिष शास्त्र में शिव जी से जुड़े ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिससे न केवल मनचाहा जीवनसाथी मिलता है बल्कि हर मनोकामना भी पूरी होती है। आइए जानते हैं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सोमवार के उपाय...

Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानिए इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Somwar Upay For Desired Life Partner Manchaha Jivansathi Pane Ke Upay In Hindi
पाना चाहते हैं मनचाहा जीवनसाथी, तो सोमवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
शिवलिंग पर चढ़ाएं केसर मिश्रित दूध

यदि आपके विवाह में देरी हो रही है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल चढ़ाएं। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और जल्द ही शुभ शादी के योग बनने लगते हैं। 

Somwar Upay For Desired Life Partner Manchaha Jivansathi Pane Ke Upay In Hindi
पाना चाहते हैं मनचाहा जीवनसाथी, तो सोमवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए उपाय

यदि आप मनचाहा जीवन साथी पाना चाहते हैं तो गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस में शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग को सोमवार के दिन पढ़ें। साथ ही शिव जी से अच्छे जीवन साथी की कामना करें। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होकर जल्द आपकी मनोकामना पूरी करंगे। 

Jivitputrika Vrat 2023: इस साल कब है जितिया व्रत? जानें इसका महत्व और पूजा विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
Somwar Upay For Desired Life Partner Manchaha Jivansathi Pane Ke Upay In Hindi
पाना चाहते हैं मनचाहा जीवनसाथी, तो सोमवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
शिवलिंग का करें रुद्राभिषेक

सोमवार के दिन शिव जी के मंदिर में जाकर पांच फलों के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे न केवल जल्द विवाह के योग बनते हैं, बल्कि आपके ऊपर आने वाले संकट भी आपसे दूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
Somwar Upay For Desired Life Partner Manchaha Jivansathi Pane Ke Upay In Hindi
पाना चाहते हैं मनचाहा जीवनसाथी, तो सोमवार के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
मनोकामना पूर्ति के लिए

भगवान शिव के मंत्र 'ॐ नम: शिवाय' को बेहद चमत्कारी माना जाता है। शिव जी का यह मंत्र समस्याओं से मुक्ति दिलाने के साथ ही हर मनोकामना को भी पूर्ण करता है। इसलिए हर सोमवार इस मंत्र का जाप जरूर करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed