Bhagvan Ram Ke Mantra: भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। मान्यता है कि प्रभु श्री राम का नाम लेते ही जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। वहीं यदि आप प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको प्रभु श्री राम के कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप करना चाहिए। धार्मिक शास्त्र के अनुसार, श्री राम मंत्र का जाप करने से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होती है और जीवन से विघ्न-बाधाओं का अंत होता है। आइए जानते हैं भगवान राम के चमत्कारी मंत्रों के बारे में....
Shri Ram Mantra: जीवन में सफलता पाने के लिए करें प्रभु श्री राम के इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी
संकट में सहायता के लिए मंत्र
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।
ग्रह क्लेश निवारण और सुख संपत्ति दायक मंत्र
हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥
प्रतिदिन प्रभु का स्मरण करने के लिए मंत्र
|| श्री राम जय राम जय जय राम ||
मनोकामना पूर्ति हेतु मंत्र
|| श्री रामचन्द्राय नमः ||
विपत्ति में रक्षा हेतु मंत्र
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।