Sawan 2022 Do's And Don'ts : हिन्दू कलेंडर के अनुसार श्रावण मास का विशेष महत्व माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है क्योंकि उन्हें यह महीना काफी प्रिय है। सावन का महीना आमतौर पर जुलाई और अगस्त के दौरान पड़ता है। माह की शुरुआत आषाढ़ पूर्णिमा के ठीक बाद होती है। इस साल यह महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है। चूंकि यह महीना भगवान शिव को समर्पित है, इसलिए लोगों का मानना है कि इस महीने के दौरान देवता की पूजा करने से व्यक्ति को कई तरह से आशीर्वाद मिल सकता है। इसलिए, पूरे श्रावण मास के दौरान, लोग जल्दी उठते हैं, स्नान करते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। लोग नियमित रूप से भगवान शिव को समर्पित मंदिरों में भी जाते हैं। लोगों का मानना है कि पूरे समर्पण और अत्यंत भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा करने से उनकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। भगवान शिव के भक्त आमतौर पर सफलता, समृद्धि, आनंदमय वैवाहिक जीवन, शांति और लंबे स्वस्थ जीवन के लिए उनकी पूजा करते हैं।
{"_id":"62bc03a0b3b7fb65805ed3c2","slug":"sawan-2022-do-s-and-don-ts-during-shravan-month-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shravan Maas 2022: आने वाला है सावन, जानें कौन से कार्य हैं शुभ और किन कार्यों को करने की है मनाही ","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Shravan Maas 2022: आने वाला है सावन, जानें कौन से कार्य हैं शुभ और किन कार्यों को करने की है मनाही
Wed, 29 Jun 2022 01:25 PM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
सावन में कौन से कार्य हैं शुभ और किन कार्यों को करने की है मनाही
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन से कार्य हैं शुभ और किन कार्यों को करने की है मनाही
श्रावण मास में कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि श्रावण मास में हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। आइए जानते हैं।
क्या करें
- भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करने चाहिए। हिंदू शास्त्रों और पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव को बेल पत्र बेहद प्रिय हैं और श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो बेलपत्र जरूर चढ़ाएं।
- जो लोग श्रावण मास के दौरान उपवास रखने के इच्छुक हैं, उन्हें सावन के सोमवार के व्रत रखने चाहिए। यदि वे श्रावण मास के सभी सोमवार का उपवास नहीं कर सकते हैं, तो वे एक या 2 सोमवार उपवास कर सकते हैं।
- यदि कोई श्रावण मास के दौरान व्रत रखने में सक्षम है, तो उसे अवश्य ही करना चाहिए। इस महीने में व्रत करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
- व्रत करने के दौरान आप ढेर सारा पानी पिएं। आप फल और दही का भी सेवन कर सकते हैं।
- भगवान शिव के मंदिर में नियमित रूप से जाना चाहिए।
कौन से कार्य हैं शुभ और किन कार्यों को करने की है मनाही
- फोटो : अमर उजाला
- व्रत को प्रभावी बनाने के लिए महा मृत्युंजय मंत्र का भी जाप करना चाहिए। इसके साथ ही आप ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
- श्रावण मास में भगवान शिव को दूध, घी, दही, चंदन, गंगाजल और भांग का भोग लगाएं।
- हो सके तो रुद्राक्ष की माला धारण कर सकते हैं।
- सावन के महीने में सोमवार को सावन सोमवार की व्रत कथा का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन में कौन से कार्य हैं शुभ और किन कार्यों को करने की है मनाही
क्या न करें
- सावन के महीने में मांसाहारी भोजन करने से बचना चाहिए। न ही मदिरा का सेवन करना चाहिए।
- ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में दाढ़ी और बाल नहीं बनाने चाहिए।
- सावन के महीने में अदरक, लहसुन और प्याज का सेवन वर्जित है। पु
विज्ञापन
कौन से कार्य हैं शुभ और किन कार्यों को करने की है मनाही
- पुराणों और पौराणिक कथाओं के अनुसार श्रावण मास के दौरान लोगों को बैंगन का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
- सावन के महीने में किसी भी जीव को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए
- साथ ही मन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार लेकर नहीं आने चाहिए।