फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Chalisa: राम जी की पूजा में इस चालीसा का करें पाठ, मनचाहे परिणामों की होगी प्राप्ति

Sat, 27 Jul 2024 06:28 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 27 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
shri Ram Chalisa lyrics in hindi know benefits of it
Shri ram Chalisa - फोटो : अमर उजाला

Lord Rama: हिंदू धर्म में प्रभु श्रीराम की पूजा आदर्श मानव जीवन के प्रतीक के रूप में की जाती है। उनके संघर्ष, वचन और विजय का उल्लेख धार्मिक ग्रंथों में देखने को मिलता है। माना जाता है कि यदि नियमित रूप से प्रभु श्री राम की पूजा की जाए, तो वह प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन के सभी संकटों का निवारण होता है।



धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राम जी का नाम लेने से क्रोध, लोभ और मोह से मुक्ति मिलती है। यही नहीं मन में भी शांति बनी रहती है। इस दौरान उनकी आरती करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। वहीं ऐसा माना जाता है कि, यदि प्रभु श्री राम की आराधना के समय 'श्री राम चालीसा का पाठ' भी किया जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस पाठ का अध्ययन करने से न केवल संपूर्ण फल की प्राप्ति होती हैं, बल्कि वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहती है। ऐसे में आइए राम चालीसा के साथ-साथ उससे मिलने वाले लाभ के बारे में भी जान लेते हैं। 

shri Ram Chalisa lyrics in hindi know benefits of it
Shri ram Chalisa - फोटो : istock

श्री राम चालीसा पाठ के लाभ 

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर नियमानुसार श्री राम चालीसा का पाठ किया जाए, तो भाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही प्रभु की कृपा भी बनी रहती है। 
  • श्री राम चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
shri Ram Chalisa lyrics in hindi know benefits of it
Shri ram Chalisa - फोटो : istock
  • राम चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को कई गुण प्राप्त होते है, जो शत्रुओं पर विजय हासिल करने में सहायता करते हैं। 
  • इस दौरान राम जी और हनुमान जी की पूजा करने से सभी दुखों का अंत होता है, और नए मार्गदर्शन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shri Ram Chalisa lyrics in hindi know benefits of it
Shri ram Chalisa - फोटो : istock
  • पूजा के दौरान राम जी की आरती और चालीसा का पाठ करने से भाग्य मजबूत होता है।
  • रोजाना राम चालीसा का पाठ करने से परिवार में चल रही समस्याओं का निवारण होता है। साथ ही परिवार में प्रेम भी बढ़ता है।
विज्ञापन
shri Ram Chalisa lyrics in hindi know benefits of it
Shri ram Chalisa - फोटो : istock
श्री राम चालीसा


॥चौपाई॥  

 
श्री रघुवीर भक्त हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥

निशिदिन ध्यान धरै जो कोई। ता सम भक्त और नहिं होई॥

 ध्यान धरे शिवजी मन माहीं। ब्रह्म इन्द्र पार नहिं पाहीं॥

दूत तुम्हार वीर हनुमाना। जासु प्रभाव तिहूं पुर जाना॥

 तब भुज दण्ड प्रचण्ड कृपाला। रावण मारि सुरन प्रतिपाला॥

तुम अनाथ के नाथ गुंसाई। दीनन के हो सदा सहाई॥

 ब्रह्मादिक तव पारन पावैं। सदा ईश तुम्हरो यश गावैं॥

चारिउ वेद भरत हैं साखी। तुम भक्तन की लज्जा राखीं॥

 गुण गावत शारद मन माहीं। सुरपति ताको पार न पाहीं॥

नाम तुम्हार लेत जो कोई। ता सम धन्य और नहिं होई॥

 राम नाम है अपरम्पारा। चारिहु वेदन जाहि पुकारा॥

गणपति नाम तुम्हारो लीन्हो। तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हो॥

 शेष रटत नित नाम तुम्हारा। महि को भार शीश पर धारा॥

फूल समान रहत सो भारा। पाव न कोऊ तुम्हरो पारा॥

 भरत नाम तुम्हरो उर धारो। तासों कबहुं न रण में हारो॥

नाम शक्षुहन हृदय प्रकाशा। सुमिरत होत शत्रु कर नाशा॥

 लखन तुम्हारे आज्ञाकारी। सदा करत सन्तन रखवारी॥

ताते रण जीते नहिं कोई। युद्घ जुरे यमहूं किन होई॥

 महालक्ष्मी धर अवतारा। सब विधि करत पाप को छारा॥

सीता राम पुनीता गायो। भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो॥

 घट सों प्रकट भई सो आई। जाको देखत चन्द्र लजाई॥

सो तुमरे नित पांव पलोटत। नवो निद्घि चरणन में लोटत॥

 सिद्घि अठारह मंगलकारी। सो तुम पर जावै बलिहारी॥

औरहु जो अनेक प्रभुताई। सो सीतापति तुमहिं बनाई॥

 इच्छा ते कोटिन संसारा। रचत न लागत पल की बारा॥

जो तुम्हे चरणन चित लावै। ताकी मुक्ति अवसि हो जावै॥

 जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरूपा। नर्गुण ब्रह्म अखण्ड अनूपा॥

सत्य सत्य जय सत्यव्रत स्वामी। सत्य सनातन अन्तर्यामी॥

 सत्य भजन तुम्हरो जो गावै। सो निश्चय चारों फल पावै॥

सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं। तुमने भक्तिहिं सब विधि दीन्हीं॥

 सुनहु राम तुम तात हमारे। तुमहिं भरत कुल पूज्य प्रचारे॥

तुमहिं देव कुल देव हमारे। तुम गुरु देव प्राण के प्यारे॥

 जो कुछ हो सो तुम ही राजा। जय जय जय प्रभु राखो लाजा॥

राम आत्मा पोषण हारे। जय जय दशरथ राज दुलारे॥

 ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरूपा। नमो नमो जय जगपति भूपा॥

धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा। नाम तुम्हार हरत संतापा॥

 सत्य शुद्घ देवन मुख गाया। बजी दुन्दुभी शंख बजाया॥

सत्य सत्य तुम सत्य सनातन। तुम ही हो हमरे तन मन धन॥

 याको पाठ करे जो कोई। ज्ञान प्रकट ताके उर होई॥

आवागमन मिटै तिहि केरा। सत्य वचन माने शिर मेरा॥

 और आस मन में जो होई। मनवांछित फल पावे सोई॥

तीनहुं काल ध्यान जो ल्यावै। तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै॥

 साग पत्र सो भोग लगावै। सो नर सकल सिद्घता पावै॥

अन्त समय रघुबरपुर जाई। जहां जन्म हरि भक्त कहाई॥

 श्री हरिदास कहै अरु गावै। सो बैकुण्ठ धाम को पावै॥

 ॥ दोहा॥

 सात दिवस जो नेम कर, पाठ करे चित लाय।

हरिदास हरि कृपा से, अवसि भक्ति को पाय॥

 राम चालीसा जो पढ़े, राम चरण चित लाय।

जो इच्छा मन में करै, सकल सिद्घ हो जाय॥

 ।।इतिश्री प्रभु श्रीराम चालीसा समाप्त:।।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed