फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shravan Maas Shiv Mantra in Hindi: सावन के महीने में करेंगे अगर इन मंत्रों का जाप, तो चमकेगा भाग्य 

Tue, 28 Jun 2022 12:05 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Shravan Maas Shiv Mantra chant these mantras in the month of Sawan, then your luck may shine in Hindi 
Shravan Maas Shiv Mantra - फोटो : अमर उजाला

Shravan Maas Shiv Mantra in Hindi: सावन या श्रावण का शुभ महीना इस साल 14 जुलाई से शुरू होगा। भक्त बड़ी संख्या में शिव मंदिरों में जाते हैं और भगवान की पूजा करते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन का पवित्र महीना आमतौर पर जुलाई-अगस्त के दौरान आता है। कावड़िया (शिव भक्त) पैदल यात्रा पर जाते समय पवित्र गंगा जल से भरा कलसा भी ले जाते हैं। श्रावण सोमवार का प्रमुख महत्व है जो भगवान शिव को समर्पित है। भक्त इस अवधि के दौरान उपवास (व्रत) करते हैं और पूजा करते हैं। कुछ लोग सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव के मंदिरों में भी जाते हैं और भगवान को प्रणाम करते हैं। भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए सावन का महीना विशेष रूप से फलदायी माना गया है। शिव पुराण में श्रावण मास के महत्वों का वर्णन भी मिलता है। शिव पुराण के अनुसार इस महीने जो भी भक्त पूरी श्रद्धा से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करेगा उसकी सभी इच्छा पूर्ण होगी। सावन महीने में सावन सोमवार व्रत रखने के साथ यदि शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर सकते हैं। शिव पुराण के अनुसार इन मंत्र जाप से भक्तों की समस्त परेशनियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं उन भगवान भोलेनाथ के मंत्रों के बारे में। 

Shravan Maas Shiv Mantra chant these mantras in the month of Sawan, then your luck may shine in Hindi 
इन मंत्रों के जाप से करें भोलेनाथ को प्रसन्न - फोटो : mau

इन मंत्रों के जाप से करें भोलेनाथ को प्रसन्न 
शिव शंभू को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में या सावन सोमवार में इन विशेष मंत्रों का जाप अवश्य करें 
श्री शिवाय नम: ।।
श्री शंकराय नम: ।।
श्री महेशवराय नम: ।।
श्री रुद्राय नम: ।।
ॐ पार्वतीपतये नम: ।।

Shravan Maas Shiv Mantra chant these mantras in the month of Sawan, then your luck may shine in Hindi 
इन मंत्रों के जाप से करें भोलेनाथ को प्रसन्न - फोटो : अमर उजाला

सुख समृद्धि के लिए मंत्र
सावन के महीने में भगवान शिव को प्रसन्न कर सौभाग्य कीऔर सुक समृद्धि की प्राप्ति भी की जा सकती है। इसके लिए आपको इस शिव मंत्र का जाप 101 बार करना होगा। मंत्र इस प्रकार है-
ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shravan Maas Shiv Mantra chant these mantras in the month of Sawan, then your luck may shine in Hindi 
इन मंत्रों के जाप से करें भोलेनाथ को प्रसन्न - फोटो : अमर उजाला

निरोगी जीवन के लिए मंत्र
हर मनुष्य की कामना रहती है कि वह सदैव निरोगी रहे। जो भी भक्त सावन के महीने में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करेगा उसको अच्छी सेहत अवश्य प्राप्त होगी। मंत्र इस प्रकार है- 
ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः 
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् 
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् 
ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।।

विज्ञापन
Shravan Maas Shiv Mantra chant these mantras in the month of Sawan, then your luck may shine in Hindi 
इन मंत्रों के जाप से करें भोलेनाथ को प्रसन्न - फोटो : Social media

ऐश्वर्य और यश प्राप्ति के लिए मंत्र
सावन के महीने में खतरों को अपनी ज्ञान वृद्धि की कामना हेतु भगवान भोलेनाथ का ध्यान करना चाहिए और साथ ॐ ऐं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। जो भक्त यश चाहते हैं उन्हें ॐ ह्रीं नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र जाप 101 बार कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed