फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2025: इस साल हाथी पर हुआ है मां का आगमन, जानें देवी के हर वाहन का क्या है आध्यात्मिक संकेत

Tue, 23 Sep 2025 07:37 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 23 Sep 2025 07:37 PM IST
सार

  • नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान का एक वाहन होता है। प्रत्येक वाहन आने वाले वर्ष के लिए सुख, समृद्धि या चुनौतियों जैसे शुभ-अशुभ संकेत देता है।
  • यह वाहन कैसे तय होता है, इसको लेकर कई लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 How maa durga vahan determined know spiritual significance of each vahan
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : Adobe Stock

Maa Durga Vahan on Vijayadashami: इस वर्ष की शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर को शुरू हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन उत्सव में भक्त मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। हर साल नवरात्रि के आरंभ पर मां दुर्गा का पृथ्वी पर आगमन एक विशेष वाहन पर होता है, जो आने वाले भविष्य के लिए महत्वपूर्ण संकेत देता है। ज्योतिषीय गणना और धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन 'गज' यानी हाथी पर हुआ है।



सोमवार के दिन नवरात्रि का प्रारंभ होने के कारण माता का वाहन हाथी है, जिसे अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है- 'गजे च जलदा देवी', अर्थात जब देवी हाथी पर सवार होकर आती हैं, तो यह अच्छी वर्षा और समृद्धि का सूचक होता है। हाथी पर माता का आगमन देश में सुख, शांति, संपन्नता और धन-धान्य की वृद्धि का आशीर्वाद लेकर आता है, जिससे भक्तों का जीवन खुशियों से भर जाता है।

Shardiya Navratri 2025 How maa durga vahan determined know spiritual significance of each vahan
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : Adobe Stock

कैसे तय होता है मां का वाहन?
शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि किस दिन से प्रारंभ हो रही है, इसी के आधार पर मां की सवारी तय होती है। यदि नवरात्रि रविवार या सोमवार से शुरू हो तो मां का वाहन हाथी होता है। वहीं शनिवार या मंगलवार को नवरात्रि शुरू होने पर माता घोड़े पर सवार होकर आती हैं। गुरुवार या शुक्रवार को आगमन होने पर मां डोली में विराजती हैं और बुधवार को नवरात्रि का आरंभ होने पर मां का वाहन नाव होता है।


ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: घटस्थापना से लेकर विसर्जन तक, नवरात्रि कैसे सिखाती है अहंकार के त्याग का पाठ
Shardiya Navratri 2025 How maa durga vahan determined know spiritual significance of each vahan
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : Adobe Stock

अन्य वाहनों के क्या हैं संकेत?
देवी का हर वाहन भविष्य के लिए अलग-अलग संकेत देता है। हाथी पर आगमन जहां वर्षा और समृद्धि लाता है, वहीं घोड़े पर उनका आगमन शासन-सत्ता में उथल-पुथल और पड़ोसी देशों से तनाव का संकेत देता है। इसी प्रकार, नाव पर आगमन सभी मनोकामनाओं की सिद्धि करने वाला माना जाता है, जबकि डोली पर आगमन को शुभ नहीं माना जाता और यह महामारी या व्याधि का सूचक हो सकता है।


ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: महानवमी पर हवन क्यों जरूरी है? जानें इसकी सरल विधि और धार्मिक महत्व
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 How maa durga vahan determined know spiritual significance of each vahan
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : Adobe Stock

प्रस्थान के वाहन का भी है महत्व
जिस तरह मां के आगमन का वाहन महत्वपूर्ण है, उसी प्रकार उनके प्रस्थान (विदाई) का वाहन भी आने वाले समय का संकेत देता है। विजयदशमी के दिन के आधार पर प्रस्थान का वाहन तय होता है। इस वर्ष 2 अक्तूबर गुरुवार को विजयदशमी होने के कारण मां दुर्गा का प्रस्थान नर वाहन यानी डोली या पालकी पर होगा, जिसे सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 How maa durga vahan determined know spiritual significance of each vahan
नवरात्रि - फोटो : Adobe Stock

कैसे तय होता है मां के प्रस्थान का वाहन?
नवरात्रि के समापन पर मां दुर्गा के प्रस्थान का वाहन विजयदशमी के दिन पर निर्भर करता है। यानी जिस वार को दशहरा मनाया जाता है, उसी के अनुसार मां की विदाई की सवारी तय होती है। रविवार या सोमवार को विजयदशमी होने पर मां भैंसे पर प्रस्थान करती हैं। शनिवार या मंगलवार को मां का वाहन घोड़ा होता है। बुधवार या शुक्रवार को मां हाथी पर विदा होती हैं। गुरुवार को प्रस्थान होने पर मां का वाहन नर वाहन (डोली) होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed