फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Dev: शनि की साढे़साती और दोषों से बचने के लिए करें ये पांच आसान उपाय

Thu, 03 Jul 2025 04:19 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 03 Jul 2025 04:19 PM IST
सार

Shani Dev: कुंडली में शनि का स्थान विशेष महत्व रखता है। इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के निजी जीवन पर पड़ता है। यदि कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो, तो जातक कर्ज, तनाव व सेहत से जुड़ी समस्याएं झेलता है। 

विज्ञापन
Shani Sade Sati Upay and mahadasha upay in hindi
Shani Sade Sati Upay - फोटो : adobe

Shani Sade Sati Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है, क्योंकि वह न्याय करते हुए साधक को शुभ-अशुभ फल देते हैं। उन्हें कर्म, न्याय और अनुशासन का कारक ग्रह भी माना गया है। इसलिए कुंडली में शनि का स्थान विशेष महत्व रखता है। इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के निजी जीवन पर पड़ता है।



यदि कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर हो, तो जातक कर्ज, तनाव व सेहत से जुड़ी समस्याएं झेलता है। इसके अलावा शिक्षा, करियर, बिजनेस और धन अर्जित करने में भी लगातार संघर्ष करना पड़ता है। इस दौरान शनि की साढ़ेसाती होने पर समय और भी कष्टकारी माना जाता है।

बता दें, शनि की साढ़ेसाती होने पर व्यक्ति आर्थिक, पारिवारिक, मानसिक और शारीरिक दिक्कतों को झेलता है। इसके चलते कार्य को पूरा करने में कठिनाई, असफल यात्राएं और व्यापार में धन हानि जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन आप कुछ खास उपायों की सहायता से शनि की साढ़ेसाती और दोषों के प्रभाव को कम कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Shani Sade Sati Upay and mahadasha upay in hindi
Shani Sade Sati Upay - फोटो : adobe stock

शनि महाराज की पूजा
शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से बचने के लिए आप हर शनिवार को शनि महाराज की पूजा करें। इस दौरान जल में काले तिल मिलाकर पीपल के वृक्ष में अर्घ्य दें। इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें। अंत में पेड़ की परिक्रमा करते हुए शनि मंत्रों का उच्चारण करें। इससे शनि महाराज प्रसन्न होते हैं और काम में आ रही बाधाओं को दूर करते हैं।

Shani Sade Sati Upay and mahadasha upay in hindi
Shani Sade Sati Upay - फोटो : freepik

तामसिक भोजन का सेवन न करें
शनिवार के दिन गलती से भी तामसिक भोजन का सेवन न करें। इसके अलावा महिला का अपमान, किसी से लड़ाई व कटु वचन बोलने से बचें। इसके प्रभाव से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Sade Sati Upay and mahadasha upay in hindi
Shani Sade Sati Upay - फोटो : अमर उजाला

करें यह काम
ज्योतिषियों के मुताबिक शनिवार को एक रात पहले भीगे चने की दाल और हल्दी, लोहे का टुकड़ा व जला हुआ कोयला एक काले रंग के वस्त्र में बांध लें। इसके बाद इसको आप शनि मंत्र का स्मरण करते हुए उस जल में प्रवाहित करें। इससे तनाव, कर्ज, रोग और क्लेशों से मुक्ति मिलती हैं।

विज्ञापन
Shani Sade Sati Upay and mahadasha upay in hindi
Shani Sade Sati Upay - फोटो : अमर उजाला

काली गाय की पूजा 
शनिवार शनिदेव की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन है। इसलिए इस दिन काली गाय की विधि-विधान से पूजा करें। गाय के माथे पर तिलक लगाएं। फिर लड्डू खिलाकर गाय की परिक्रमा करें। इससे साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है।
Vakri Shani: 138 दिन वक्री रहेंगे शनि, किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed