Sawan Somvar: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस पूरे महीने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक, व्रत और मंत्र जाप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि सावन का इंतजार शिव भक्त पूरे वर्ष करते हैं। इस दौरान देशभर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, वहीं कांवड़ यात्रा, शिव आराधना और भक्ति का माहौल चारों ओर देखने को मिलता है। वर्ष 2026 में सावन का शुभारंभ 30 जुलाई से होगा और इसका समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार सावन के महीने में चार सावन सोमवार और चार मंगला गौरी व्रत पड़ेंगे। विशेष बात यह है कि पहला सावन सोमवार कई शुभ योगों के संयोग में आ रहा है, जिससे इस दिन भगवान शिव की पूजा, रुद्राभिषेक और व्रत का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
Sawan Somwar 2026: 3 अगस्त से शुरू होंगे सावन सोमवार, जानें चारों व्रत की तारीखें
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:24 AM IST
सार
वर्ष 2026 में सावन का शुभारंभ 30 जुलाई से होगा और इसका समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार सावन के महीने में चार सावन सोमवार और चार मंगला गौरी व्रत पड़ेंगे। विशेष बात यह है कि पहला सावन सोमवार कई शुभ योगों के संयोग में आ रहा है, जिससे इस दिन भगवान शिव की पूजा, रुद्राभिषेक और व्रत का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन