फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2020: शिवपुराण में लिखे हैं ये अचूक उपाय जिनको सावन में करने से भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

Thu, 16 Jul 2020 08:03 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन
अनीता जैन Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 16 Jul 2020 08:03 AM IST
विज्ञापन
sawan shiv puja importance
shiva puja

भगवान शंकर कल्याणकारी हैं। उनकी पूजा,आराधना समस्त मनोरथ को पूर्ण करती है। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार यूं तो सदैव ही भगवान सदाशिव का विभिन्न प्रकार से पूजन करने से विशिष्ठ लाभ की प्राप्ति होती हैं,परंतु सावन का महीना शिवपूजा के लिए विशेष फलदाई माना गया है। इस महीने में भक्तिभाव से शिव आराधना करने से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों के सभी कष्टों को हर लेते हैं। शिवपुराण की रूद्र संहिता में विभिन्न प्रकार के अन्नों(धान्यों) से शिवपूजा का फल अलग-अलग बताया गया है।यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में बांट देना चाहिए।



Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा

sawan shiv puja importance
sawan 2020

चावल अर्पित करने पर
शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव पर अखंड चावल चढ़ाने से उपासक को लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।शिवजी के ऊपर भक्तिभाव से एक वस्त्र चढ़ाकर उसके ऊपर चावल रखकर समर्पित करना और भी उत्तम माना गया है।
तिल से पूजा
शिवजी पर तिल अर्पित करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट होते है,एवं शनिजन्य दोषों से मुक्ति के लिए भगवान शिव पर काले तिल अर्पित करने चाहिए।

sawan shiv puja importance
sawan 2020
जौ 
जौ द्वारा की हुई शिव की पूजा स्वर्गीय सुख की वृद्धि करने वाली है,ऐसा शिवपुराण का कथन है।
गेहूं 
गेहूं से बने हुए पकवान से की हुई शंकरजी की पूजा निश्चय ही बहुत उत्तम मानी गई है,गेहूं के दानों से पूजा करने पर संतान की वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan shiv puja importance
sawan 2020
मूंग द्वारा
यदि मूंग से पूजा की जाए तो भगवान शिव मनुष्य को सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।
प्रियंगु(कंगनी)
कंगनी द्वारा सर्वाध्यक्ष परमात्मा शिव का पूजन करने से उपासक के धर्म,अर्थ और काम-भोग की वृद्धि होती है तथा वह पूजा समस्त सुखों को देने वाली होती है।
विज्ञापन
sawan shiv puja importance
 सावन में इन उपायों से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव
1. सावन में किसी सोमवार को पानी में दूध व काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन को छोड़कर किसी अन्य धातु के बर्तन का उपयोग करें। अभिषेक करते समय ऊं जूं स: मंत्र का जाप करते रहें,बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
2. सावन में प्रतिदिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं भोलेनाथ पूर्ण करेंगे।
3. यदि आपके विवाह में अड़चन आ रही है तो सावन में रोज शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं, इससे जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।
4. सावन में रोज नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं, इससे कष्टों का निवारण होगा, जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।
5. श्रावण में गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी तथा पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
6. सावन के महीने में रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान करके  समीप स्थित किसी शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और उन्हें काले तिल अर्पण करें। इसके बाद मंदिर में कुछ देर बैठकर मन ही मन में ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें, इससे मन को शांति मिलेगी और रोग-शोक दूर होंगे।
7.अगर आपके घर में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो सावन में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें तथा गुग्गुल का धूप दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed