फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2023: सावन में भगवान शिव के ये उपाय दिलाएंगे मनचाहा जीवनसाथी, हर मनोकामना भी होगी पूरी

Mon, 03 Jul 2023 12:14 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 03 Jul 2023 12:14 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2023 Lord Shiva Upay For Desired Life Partner Manchaha Jivansathi Pane Ke Upay In Hindi
सावन में भगवान शिव के ये उपाय दिलाएंगे मनचाहा जीवनसाथी, हर मनोकामना भी होगी पूरी - फोटो : iStock

Sawan Upay 2023: भगवान शिव शंकर का स्वरूप सभी देवों में निराला है। इनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। कुंवारी लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इनकी पूजा करती हैं। कहा जाता है कि शिव जी की पूजा करने से न केवल मनचाहा वर मिलता है बल्कि इनकी कृपा से मनचाही और सद्गुणी पत्नी भी प्राप्त की जा सकती है। अच्छा और मनचाहा वर पाने के लिए लड़कियां सोलह सोमवार का व्रत करती हैं। वहीं शिव जी की आराधना करने से लड़कों को भी जीवनसाथी के रूप में मनपसंद संगिनी मिल सकती है। इसके अलावा शिव जी कृपा से विवाह में आने वाली समस्याएं भी दूर होती हैं। 4 जुलाई 2023 से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो रही है। इस दौरान कुछ उपायों को करने से विवाह योग्य लड़के-लड़कियों को शीघ्र की सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं शीघ्र विवाह के उपाय...



Mangla Gauri Vrat 2023: सावन के पहले दिन रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत, जानिए पूजा विधि और महत्व 

Sawan 2023 Lord Shiva Upay For Desired Life Partner Manchaha Jivansathi Pane Ke Upay In Hindi
सावन में भगवान शिव के ये उपाय दिलाएंगे मनचाहा जीवनसाथी, हर मनोकामना भी होगी पूरी - फोटो : iStock

मनचाहा जीवन साथी पाने के लिए 
यदि आप सुयोग्य जीवन साथी पाना चाहते हैं तो गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस में शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सावन में प्रतिदिन मग्न होकर पढ़ें। यह उपाय अत्यंत सरल है। पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस पाठ को करने के साथ ही अच्छे जीवन साथी की कामना भी करनी चाहिए।

Sawan 2023 Lord Shiva Upay For Desired Life Partner Manchaha Jivansathi Pane Ke Upay In Hindi
सावन में भगवान शिव के ये उपाय दिलाएंगे मनचाहा जीवनसाथी, हर मनोकामना भी होगी पूरी - फोटो : iStock

रूद्राभिषेक
सावन में आप किसी शिव मंदिर में जाकर पांच फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे न केवल आपका शीघ्र विवाह होता है बल्कि आपके ऊपर आने वाले संकट भी दूर हो जाते हैं।

Kanwar Yatra 2023: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? ये है शिव जी को जल चढ़ाने के लिए सबसे शुभ दिन 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2023 Lord Shiva Upay For Desired Life Partner Manchaha Jivansathi Pane Ke Upay In Hindi
सावन में भगवान शिव के ये उपाय दिलाएंगे मनचाहा जीवनसाथी, हर मनोकामना भी होगी पूरी - फोटो : iStock

मनोकामना पूर्ति के लिए
भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र की महिमा के बारे में हर कोई परिचित है। इस मंत्र का जाप समस्याओं से मुक्ति दिलाने के साथ ही हर मनोकामना को पूर्ण करता है। यदि आपके मन में कोई कामना है तो किसी शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष की माला प्रतिदिन 11 माला जाप करना चाहिए। माना जाता है कि इसका सकारात्मक परिणाम आपको बहुत जल्दी ही देखने को मिलता है और आपकी मनोकामना पूर्ण होती है।

विज्ञापन
Sawan 2023 Lord Shiva Upay For Desired Life Partner Manchaha Jivansathi Pane Ke Upay In Hindi
सावन में भगवान शिव के ये उपाय दिलाएंगे मनचाहा जीवनसाथी, हर मनोकामना भी होगी पूरी - फोटो : iStock

शिवलिंग पर चढ़ाएं केसर वाला दूध
जिन लड़के-लड़कियों के विवाह में देरी हो रही हैं, उन्हें सावन में सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और जल्द शादी के योग बनने लगेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed