Rudrabhishek in Sawan 2022: सावन माह की शुरुआत हो चुकी है और हिंदू धर्म में इस माह का विशेष महत्व होता है। सावन माह का हर दिन को खास माना जाता है। इस पावन महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार आते हैं। इस माह में भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है। साथ ही शिवलिंग की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि सावन माह में शिव पूजा मनोरथ पूर्ण करने वाली होती है। इस पूरे माह शिव भक्त अलग-अलग तरीकों से महादेव की आराधना करते हैं। साथ ही भोले भंडारी को प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में भक्ति भाव से रुद्राभिषेक किया जाता है। रुद्राभिषेक को बेहद शुभ फलदाई माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में कभी भी एक बार रुद्राभिषेक करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रुद्राभिषेक के फायदे और इसकी विधि के बारे में...
Rudrabhishek in Sawan 2022: सावन माह में एक बार जरूर करें ये काम, शिव कृपा से दूर होगी पैसों की तंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन में कब करें रुद्राभिषेक ?
वैसे तो पूरे साल भर भगवान शिव की पूजा की जाती है, लेकिन सावन माह में शिव शम्भू की पूजा और उनका ध्यान करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। सावन माह के प्रत्येक सोमवार शिव कृपा के लिए अधिक महत्वपूर्ण माने गए हैं। इस बार सावन माह का पहला सोमवार 18 जुलाई को और चौथा तथा अंतिम सोमवार 8 अगस्त को होगा। वहीं 25 जुलाई और 9 अगस्त को प्रदोष तिथि होगी। ऐसे में इन खास मौकों पर अपने घर में कम से कम एक बार रुद्राभिषेक जरूर कराएं।
रुद्राभिषेक का महत्व
सावन माह में रुद्राभिषेक कराने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। साथ ही सावन पर रुद्राभिषेक करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी कम किया जा सकता है और शिव जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।
रुद्राभिषेक का अर्थ
रुद्राभिषेक दो शब्दों रुद्र और अभिषेक से मिलकर बना है। हिंदू धर्म में भगवान शिव को रुद्र भी कहा जाता है। वहीं अभिषेक का अर्थ है स्नान कराना या करना। इस प्रकार से रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान शिव का अभिषेक।
रुद्राभिषेक का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राभिषेक करने से ग्रह दोष, रोग, कष्ट, पाप मिटते हैं। साथ ही भगवान शिव अपने भक्त पर कृपा बरसाते हैं। यदि मन में कोई कामना हो तो सच्चे मन से रुद्राभिषेक जरूर करानी चाहिए।