Sawan 2022: भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाले सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से हो चुकी है। सावन माह शिव जी का प्रिय माह माना जाता है। हिंदू धर्म में महादेव की पूजा के लिए सावन का महीना अत्यंत ही उत्तम माना गया है। इस माह में शिवलिंग की पूजा करने से सभी प्रकार की मनेकामना पूरी होती है। यही वजह है कि सावन माह में देश भर के सभी शिव मंदिर और शिवालयों में शिव भक्तों को भीड़ लगी रहती है। शिव जी के भक्त पूरे सावन माह में भगवान शिव शंकर को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी, और शक्कर से अभिषेक करते हैं। मान्यता है का सावन माह में शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करने पर विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं यदि आप सावन मास के दौरान अपने घर में शिवलिंग रखना चाहते हैं, तो कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। आइए जानते हैं घर में शिवलिंग रखने के नियमों के बारे में....
Sawan 2022: सावन मास में आप भी घर पर ला रहे हैं शिवलिंग, तो जान लें इससे जुड़े जरूरी नियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवलिंग भगवान शिव का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ भी एक हैं। इसलिए हमें कभी भी घर में एक से अधिक शिवलिंग नहीं रखने चाहिए। शिवलिंग के अलावा घर के मंदिर में या एक ही स्थान पर शिव जी विभिन्न प्रतीकों और तस्वीरों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
घर में ऐसी जगह पर रखें शिवलिंग
यदि आप सावन माह में अपने घर पर शिवलिंग ला रहे हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि शिवलिंग को कभी भी बंद स्थान पर नहीं रखना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, शिवलिंग को कभी भी घर में स्थापित नहीं करना चाहिए, लेकिन यदि आप घर में शिवलिंग रख रहे हैं तो खुले स्थान पर रखें। खुला स्थान इसके लिए शुभ होता है।
यदि आप घर में शिवलिंग स्थापित कर रहे हैं या पहले से स्थापित किया है तो शिव जी की पूजा में तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल न करें। साथ ही गलती से भी शिवलिंग पर तुलसी न चढ़ाएं।
नारियल पानी का प्रयोग न करें
सावन माह में शिवलिंग का अभिषेक करना उत्तम माना गया है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कभी भी नारियल पानी को शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन आप कच्चे नारियल को शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं।