फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sankashti Chaturthi 2022: संकष्टी चतुर्थी पर अगर नजर नहीं आए चांद, तो इस तरह से करें पूजा

Tue, 19 Apr 2022 07:01 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 19 Apr 2022 07:01 PM IST
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi Moonrise Time 2022 how to open the fast if the moon is not visible on Chaturthi
संकष्टी चतुर्थी पर अगर नजर नहीं आए चांद, तो इस तरह से करें पूजा - फोटो : Amar Ujala

Sankashti Chaturthi Moonrise Time 2022: आज यानी 19 अप्रैल को संकष्टी चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। हर माह दो चतुर्थी पड़ती है। पहली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी जिसे संकष्टी गणेश चतुर्थी कहते हैं, वहीं दूसरी शुक्ल पक्ष की संकष्टी जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा मंगलवार के दिन पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को अंगारकी चतुर्थी भी कहा जाता है। आज मंगलवार है, इसलिए इसे अंगारकी चतुर्थी के नाम से जाना जाएगा। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। गणेश जी सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूज्यनीय हैं। ऐसे में चतुर्थी तिथि पर गणेशजी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। चंद्रमा की पूजा के बिना संकष्टी चतुर्थी का व्रत पूर्ण नहीं होता है, इसलिए आज के दिन चंद्रमा के उदय का इंतजार करना लंबा होता है। वहीं शास्त्रों में इस बारे में बताया गया कि अगर किसी कारण से चांद के दर्शन होने में किसी तरह की परेशानियां आ रही हैं तो कुछ उपाय कर बिना चांद के दीदार किए ही उपवास पूरा कर सकती हैं। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय... 

Sankashti Chaturthi Moonrise Time 2022 how to open the fast if the moon is not visible on Chaturthi
संकष्टी चतुर्थी पर अगर नजर नहीं आए चांद, तो इस तरह से करें पूजा - फोटो : istock
गणेश चतुर्थी पर अगर नजर नहीं आए चांद, तो जान लें क्या करें?

गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा दिखाई न दे तो भी शुभ मुहूर्त में पूजन किया जा सकता है। इसके लिए चौकी सजाएं। उस पर लाल कपड़े के ऊपर चावल से चांद की आकृति बनाएं। ओम चतुर्थ चंद्राय नमः मंत्र का जाप कर चंद्रमा का आह्वान करने के बाद विधि-विधान से पूजन कर व्रत पूरा किया जा सकता है। 

Sankashti Chaturthi Moonrise Time 2022 how to open the fast if the moon is not visible on Chaturthi
संकष्टी चतुर्थी पर अगर नजर नहीं आए चांद, तो इस तरह से करें पूजा - फोटो : iStock

इसके अलावा इस दिन यदि चांद न दिखाई दे तो भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन कर सकते हैं। फिर चंद्रमा की पूजा करके क्षमा याचना करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi Moonrise Time 2022 how to open the fast if the moon is not visible on Chaturthi
संकष्टी चतुर्थी पर अगर नजर नहीं आए चांद, तो इस तरह से करें पूजा - फोटो : iStock

यदि दूसरे शहर में चंद्रोदय हो गया हो तो उसका का सही समय जानकर करीबियों से पूछे की चांद किस तरफ निकलता है। उस दिशा में मुंह करके अपनी पूजा करें और चंद्र देव से क्षमा याचना करें। 

विज्ञापन
Sankashti Chaturthi Moonrise Time 2022 how to open the fast if the moon is not visible on Chaturthi
संकष्टी चतुर्थी पर अगर नजर नहीं आए चांद, तो इस तरह से करें पूजा - फोटो : iStock

इसके अलावा आप अपने करीबियों से चांद की फोटो मांग कर पूजा कर सकते हैं। या फिर वीडियो कॉल के जरिए चांद को देखकर पूजा कर सकते हैं, लेकिन पूजा के बाद चंद्र देव से क्षमा याचना जरूर करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed