Sankashti Chaturthi Moon Rise Time: प्रत्येक माह की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आज यानी 19 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी है। मंगलवार के दिन पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को अंगारकी चतुर्थी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गौरी पुत्र गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गणेश जी सभी देवी-देवताओं में प्रथम पूज्यनीय हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान गणपति के आशीर्वाद के बिना कोई कार्य सफल नहीं होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा, व्रत, कथा और आरती आदि करके उन्हें भोग आदि लगाया जाता है। गणेशजी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से उनके भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं।
Sankashti Chaturthi Moonrise Time 2022: आज है अंगारकी चतुर्थी, यहां देखें आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद
आज अंगारकी संकष्टी चतुर्थी के दिन पूरे देश में चंद्रमा के उदय का समय रात 09 बजकर 50 मिनट पर है। हालांकि विभिन्न राज्यों में चंद्रोदय का समय लगभग एक ही होता है, लेकिन अलग-अलग स्थानों के हिसाब से चंद्रोदय का समय भी थोड़ा भिन्न है। कुछ शहर में इसका दीदार पहले हो जाता है, तो कहीं पर ये थोड़ा वक्त लेता है। आइए जानते हैं इन शहरों में चंद्रोदय समय...
मुंबई- 09 बजकर 48 मिनट
पुणे- 09 बजकर 43 मिनट
नासिक- 09 बजकर 46 मिनट
गोवा- 10:00 बजे
हैदराबाद - 09 बजकर 21 मिनट
अहमदाबाद- 09 बजकर 57 मिनट
बेंगलुरु - 09 बजकर 16 मिनट
कोलकाता- 08 बजकर 50 मिनट
दिल्ली- 09 बजकर 51 मिनट
लखनऊ- 09 बजकर 31 मिनट
संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए। इसके बाद गणेश भगवान की पूरी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें और उन्हें तिल, गुड़, लड्डू, दुर्वा, चंदन और मोदक अर्पित करें।
कहा जाता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन 'ॐ गं गणपतये नम:' मंत्र का जाप, गणेश स्तुति, गणेश चालीसा और संकट चौथ व्रत कथा पढ़नी चाहिए। वहीं पूजा खत्म होने के बाद गणेश जी की आरती जरूर पढ़ें।