फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rudra Mantra: शिव जी की कृपा पाने के लिए करें रुद्र मंत्र का जाप, धन-संपत्ति के साथ मिलेंगी सुख-सुविधाएं

Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rudra Mantra Chant Rudra Mantra to get the blessings of Lord Shiva in the month of Sawan
सावन माह में शिव जी की कृपा पाने के लिए करें रुद्र मंत्र का जाप - फोटो : iStock

Rudra Mantra: भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन जल्द ही शुरू होने वाला है। सावन के पूरे माह में देवों के देव महादेव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। शिव भक्त इस दौरान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि शिव जी कालों के भी काल महाकाल हैं। इनकी कृपा से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। वैसे तो शिव जी साधारण पूजा से ही प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं, किंतु उनके कुछ विशेष मंत्र अत्यंत चमत्कारिक और तमाम बाधाओं को दूर कर सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति, वैभव प्रदान करने वाले हैं। इन्हीं में से एक बेहद चमत्कारी और शुभ फलदायी मंत्र है रुद्र मंत्र। इस मंत्र को जपने से सिद्ध होता है और फिर जातक को जीवन में किसी चीज का अभाव नहीं रह जाता है। मान्यता है कि इस मंत्र को सिद्ध कर लेने पर साक्षात भगवान शिव किसी न किसी रूप में जातक को दर्शन देते हैं। ऐसे में सावन माह में इस मंत्र का जाप करके आप शिव जी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वो मंत्र और क्या हैं इसके फायदे...  

Rudra Mantra Chant Rudra Mantra to get the blessings of Lord Shiva in the month of Sawan
सावन माह में शिव जी की कृपा पाने के लिए करें रुद्र मंत्र का जाप - फोटो : iStock
क्या है वो चमत्कारी मंत्र ?

ऊं नमो भगवते रुद्राय

शिव जी का ये मंत्र है तो छोटा सा, लेकिन इसे बेहद प्रभावशाली माना गया है। इसका जाप करके भगवान शंकर से मनचाहा वरदान पाया जा सकता है। 

Rudra Mantra Chant Rudra Mantra to get the blessings of Lord Shiva in the month of Sawan
सावन माह में शिव जी की कृपा पाने के लिए करें रुद्र मंत्र का जाप - फोटो : iStock
कैसे करें जाप? 

इस मंत्र की जप संख्या है एक लाख। वैसे तो इसे किसी भी माह की मास शिवरात्रि से प्रारंभ किया जा सकता है, लेकिन सावन माह में इसका जाप करेंगे तो अधिक फल मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rudra Mantra Chant Rudra Mantra to get the blessings of Lord Shiva in the month of Sawan
सावन माह में शिव जी की कृपा पाने के लिए करें रुद्र मंत्र का जाप - फोटो : iStock

इसके जाप के लिए अपने घर के पूजा स्थान में स्नानादि से निवृत होकर साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण कर आसन बिछाकर बैठें। सामने चौकी पर शिव जी की मूर्ति अथवा चित्र रखें। फिर हाथ में पूजा की सुपारी, अक्षत, सिक्का, पुष्प और जल डालकर एक लाख जाप करने का संकल्प लें। 

विज्ञापन
Rudra Mantra Chant Rudra Mantra to get the blessings of Lord Shiva in the month of Sawan
सावन माह में शिव जी की कृपा पाने के लिए करें रुद्र मंत्र का जाप - फोटो : istock

इसके बाद अपनी मनोकामना बोलें और जाप प्रारंभ करें। एक बात का ध्यान रहे कि प्रतिदिन मंत्र की संख्या निश्चित रखनी है। कम या ज्यादा न हो। एक लाख मंत्र जप संख्या 30 दिन में पूरी करने के लिए 31 माला प्रतिदिन जप करना होगा। जाप पूरा हो जाने के बाद इसी मंत्र से दशांश हवन करें। इससे यह मंत्र सिद्ध होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed