शनि देव को वैदिक ज्योतिष में सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। ज्योतिषियों का मानना है कि यदि किसी व्यक्ति के कुंडली में शनि की स्थिति अनुकूल न हो, तो यह जीवन में कई तरह की परेशानियाँ, बाधाएँ और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएँ ला सकता है। शनि देव की विशेष शक्ति और उनके न्यायप्रिय स्वभाव के कारण लोग उनके प्रभाव से बचने और उनका प्रसन्न होने का उपाय करना आवश्यक समझते हैं।
Bajrang Baan Path: बजरंग बाण के नियमित पाठ से दूर होते हैं डर और संकट, संपूर्ण पाठ यहां पढ़ें
शनिवार को शनि देव की विशेष पूजा की जाती है। शनि देव को प्रसन्न करने और उनके नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए कई ज्योतिषीय उपाय किए जा सकते हैं। इनमें शनि मंत्र का जाप, काला तिल का दान, शनिदेव के मंदिर में दीपक जलाना और शनिवार के दिन उपवास करना प्रमुख हैं। इन उपायों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन की कठिनाइयों को कम कर सकता है और शनि देव की कृपा प्राप्त कर सकता है।
दिसंबर में सूर्य–मंगल–गुरु का गोचर बदलेगा किस्मत! जानें किसे राशि को मिलेगा लाभ, किसे नुकसान
2 of 7
काला धागा पहनें
- फोटो : freepik
शनिवार को शनि देव को प्रसन्न करने के ज्योतिषीय उपाय
काला धागा पहनें: यदि शनि के प्रतिकूल प्रभाव महसूस हो रहे हैं, तो शनिवार के दिन गले में 29 इंच लंबा काला धागा पहनें। इसे पहनने से शनि देव का क्रोध शांत होता है और जीवन में जो समस्याएँ चल रही थीं, उनमें सुधार होने लगता है।
3 of 7
हनुमान जी की पूजा करें
- फोटो : adobe stock
हनुमान जी की पूजा करें: हनुमान जी शक्ति, साहस और सुरक्षा के प्रतीक माने जाते हैं और वे श्री राम के अत्यंत प्रिय भक्त हैं। शनि देव भी हनुमान जी के भक्ति में लगे हुए हैं। शनिवार को हनुमान जी की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ और लाल फूल व सिंदूर अर्पित करने से शनि के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
4 of 7
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
- फोटो : adobe stock
सरसों के तेल का दीपक जलाएं: अपने कुंडली में शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाना लाभकारी माना जाता है। इससे जीवन में समृद्धि, सुख और शांति आती है और शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
5 of 7
काले कपड़े पहनें
- फोटो : freepik
काले कपड़े पहनें: शनिवार के दिन काले कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और सफलता व खुशियां प्राप्त होती हैं।