फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मंदिर में भगवान गणेश की हैं 3 आंखे, चिट्टी के माध्यम से भक्त गणेश जी को बताते हैं मन की बात

Tue, 07 Jan 2020 02:29 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 07 Jan 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
ranthambore ganesha temple where people send letter to lord ganesha and contact details
गणपति को अपने मन की बात चिट्टी के माध्यम से बताते हैं

हिंदू धर्म में हर जगह आस्था और विश्वास के अलग-अलग उदाहरण देखने को मिलते हैं। आज के इस डिजिटल युग में जहां इंटरनेट, मेल और फोन का चलन है, वहीं भारत में एक जगह ऐसी भी है जहां लोग गणपति को अपने मन की बात चिट्टी के माध्यम से बताते हैं। इस मंदिर में लाखों की संख्या में चिट्ठियां भेजी जाती हैं। रणथंभौर राजस्थान में गणेश जी का एक मंदिर ऐसा भी है जहां हर शुभ कार्य से पहले गणपति जी को चिट्ठी भेजकर निमंत्रण दिया जाता है। इस मंदिर में गणेश जी के चरणों में चिठ्ठियों और निमंत्रण पत्रों  का ढेर लगा रहता है। आइए, अगली स्लाइड्स में जानते हैं इस मंदिर के बारें में सबकुछ...

ranthambore ganesha temple where people send letter to lord ganesha and contact details
युद्ध के समय गणेश जी राजा के सपने में आएं और उन्हें आशीर्वाद दिया

मंदिर स्थापना

  • गणपति जी के इस मंदिर की स्थापना रणथंभौर के राजा हमीर ने 10वीं सदी में की थी। ऐसा कहा जाता है कि युद्ध के समय गणेश जी राजा के सपने में आएं और उन्हें आशीर्वाद दिया और राजा युद्ध में विजयी हुए। इसके बाद राजा ने अपने किले में गणेश जी के मंदिर का निर्माण करवाया।
ranthambore ganesha temple where people send letter to lord ganesha and contact details
गणेश की मूर्ति में भगवान की तीन आंखें हैं
त्रिनेत्री भगवान गणेश विराजते हैं इस मंदिर में
  • यहां भगवान गणेश की मूर्ति में भगवान की तीन आंखें हैं। यहां पर भगवान गणेश जी अपनी पत्नी रिद्धि, सिद्धि और अपने पुत्र शुभ-लाभ के साथ विराजमान हैं। गणपति का वाहन चूहा भी साथ में है। यहां गणेश चतुर्थी पर  विशेष पूजा अर्चना की जाती है और बड़े ही धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranthambore ganesha temple where people send letter to lord ganesha and contact details
लोग डाक द्वारा चिट्ठियां भेजते हैं
डाक से भेजी जाती हैं चिट्ठियां
  • इस मंदिर में किसी भी शुभ कार्य से पहले या अपनी मन की बात गणपति को बताने के लिए लोग डाक द्वारा चिट्ठियां भेजते हैं। कार्ड पर पता लिखा जाता है- 'श्री गणेश जी, रणथंभौर का किला, जिला- सवाई माधौपुर (राजस्थान)। डाकिया के द्वारा भी इन चिट्ठियों को पूरी श्रद्धा और सम्मान से मंदिर में पहुंचा दिया जाता है। चिट्टी जब मंदिर में पहुंच जाती हैं तब पुजारी जी चिट्ठियों को भगवान गणेश के सामने पढ़कर उनके चरणों में रख देते हैं। ऐसा कहा जाता ही कि है कि इस मंदिर में भगवान गणेश को निमंत्रण भेजने से सारे काम सफल हो जाते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed