फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navmi 2022 : राम नवमी पर लक्ष्मण जी की इस आरती से मिलेगी सुख-समृद्धि, बनी रहेगी प्रभु की कृपा

Wed, 06 Apr 2022 11:13 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 06 Apr 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Ram Navami 2022 Lakshman Ji Aarti For Peace And Happiness At Home
राम नवमी के दिन करें लक्ष्मण जी की ये आरती - फोटो : iStock

चैत्र माह की शुरुआत हो गई है। इस महीने कई धार्मिक पर्व मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है राम नवमी। सनातन धर्म में राम नवमी का बहुत ही ज्यादा महत्व है। इसे राम भगवान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। पृथ्वी पर सत्य सनातन धर्म की रक्षा के लिए जन्म लेने वाले प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव से जुड़ा ये पावन पर्व इस साल 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। राम नवमी चैत्र माह के शुक्लपक्ष की नौवी तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान विष्णु ने महाराजा दशरथ की ज्येष्ठ पत्नी महारानी कौशल्या के गर्भ से श्रीराम के रूप में सातवां अवतार लिया था। वैसे तो ये पर्व अयोध्या के राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देश भर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस दिन भगवान श्रीराम के साथ उनके छोटे भाइयों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का भी जन्मोत्सव होता है। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम के भक्त उनकी पूजा-आराधना करते हैं और मंत्रों का जाप करते हैं। साथ ही इस अवसर पर रामचरितमानस और रामायण का पाठ किया जाता है। 

Ram Navami 2022 Lakshman Ji Aarti For Peace And Happiness At Home
राम नवमी के दिन करें लक्ष्मण जी की ये आरती - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो राम नवमी प्रभु श्रीराम को समर्पित है, लेकिन इस दिन उनके भाई लक्ष्मण की भी पूजा से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। लक्ष्मण जी को शेषनाग का अवतार माना जाता है। लक्ष्मण सदा ही अपना भाई धर्म निभाते रहे और प्रभु श्रीराम की सेवा करते रहे। बड़े भाई राम के साथ लक्ष्मण भी 14 वर्ष के वनवास पर  गए थे। संपूर्ण रामायण में आप लक्ष्मण जी की महिमा का वर्णन पढ़ सकते हैं। ऐसे में अगर आप भगवान राम की पूजा के साथ लक्ष्मण जी की भी पूजा करते हैं, तो राम जी के अलावा लक्ष्मण जी की भी कृपा प्राप्त होगी। तो चलिए आज जानते हैं लक्ष्मण जी की आरती के बारे में, जिसे करने से भगवान राम के साथ आपको लक्ष्मण जी की भी कृपा प्राप्त होगी...

Ram Navami 2022 Lakshman Ji Aarti For Peace And Happiness At Home
राम नवमी के दिन करें लक्ष्मण जी की ये आरती - फोटो : iStock
लक्ष्मण जी की आरती

आरती लक्ष्मण बालजती की |
असुर संहारन प्राणपति की ||

जगमग ज्योति अवधपुर राजे |
शेषाचल पै आप विराजे ||

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami 2022 Lakshman Ji Aarti For Peace And Happiness At Home
राम नवमी के दिन करें लक्ष्मण जी की ये आरती - फोटो : iStock

घंटा ताल पखावज बाजे |
कोटि देव मुनि आरती साजे ||

किरीट मुकुट कर धनुष विराजे |
तीन लोक जाकी शोभा राजे ||

विज्ञापन
Ram Navami 2022 Lakshman Ji Aarti For Peace And Happiness At Home
राम नवमी के दिन करें लक्ष्मण जी की ये आरती - फोटो : iStock

कंचन थार कपूर सुहाई |
आरती करत सुमित्रा माई ||

आरती कीजे हरी की तैसी |
ध्रुव प्रहलाद विभीषण जैसी ||

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed