फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैन महाकुंभ: पीएम मोदी ने किया भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक, देखें तस्वीरें

Tue, 20 Feb 2018 09:39 AM IST
Ayush Jha धर्म डेस्क,अमर उजाला
धर्म डेस्क,अमर उजाला Published by: Ayush Jha Updated Tue, 20 Feb 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to visit Shravanabelagola for Bahubali Mahamasthakabhisheka

कर्नाटक के मैसूर शहर में स्थित श्रवणबेलगोला में जैन महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पवित्र श्रवणबेलगोला में भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक किया। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी श्रवणबेलगोला में भगवान बाहुबली का दर्शन किया था।


 
Prime Minister Narendra Modi to visit Shravanabelagola for Bahubali Mahamasthakabhisheka

श्रवणबेलगोला में ही प्रथम तीर्थकर भगवान ऋषभदेव के पुत्र बाहुभली को मोक्ष प्राप्त किया था। इससे पहले शनिवार 17 फरवरी को भगवान गोमतेश्वर बाहुबली के महामस्तकाभिषेक के साथ जैन महाकुंभ की शुरुआत हुई। यह महाकुंभ 25 फरवरी तक चलेगा। जैन महाकुंभ 12 साल के अंतराल में आता है।


 
Prime Minister Narendra Modi to visit Shravanabelagola for Bahubali Mahamasthakabhisheka

भगवान बाहुबली की 57 फीट ऊंची प्रतिमा विंध्यागिरि पर्वत एक ही चट्टान को काटकर बनाई गई है। भगवान बाहुबली के महामस्तकाभिषेक के लिए देश के अलावा विदेश से लाखों भक्त श्रवणबेलगोला में शामिल हुए। भगवान बाहुबली की भव्य मूर्ति का निर्माण 981 में सेनापति चामुंडराय द्वारा कराया गया था। हर 12वें साल होने वाले इस महामस्तकाभिषेक में इस बार 35 से 40 लाख लोगों के आने की संभावना है। पिछली बार यह आयोजन 2006 में हुआ था और तब करीब 25 लाख लोग आए थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to visit Shravanabelagola for Bahubali Mahamasthakabhisheka

जैन अनुयायी के अनुसार यही हमारी काशी है। यही हमारा कुंभ है। इस आयोजन में जैन ही नहीं बल्कि दूसरे धर्म, संप्रदाय के लोग भी हिस्सा लेते हैं। महामस्तकाभिषेक के दौरान यहां जैन साधु, मुनि, त्यागी, संत, माताएं सभी होती हैं। भगवान बाहुबली के सत्य,अहिंसा और शांति के रास्ते पर चलने का संदेश देती हैं, ताकि विश्व के मानव समाज में शांति की स्थापना की जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed