फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pongal 2021: चार दिनों तक चलता है पोंगल पर्व, जानिए किस दिन क्या

Tue, 12 Jan 2021 12:45 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 12 Jan 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Pongal 2021 date significance and Four days of Pongal information
Happy Pongal - फोटो : Amar Ujala

सूर्य के उत्तरायण होने पर दक्षिण भारत में पोंगल का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन तमिल नववर्ष का आरंभ भी होता है। पोंगल का पर्व प्रकृति और कृषि से जुड़ा हुआ है। दक्षिण भारत में धान की फसल कांटने के बाद लोग अपनी प्रसन्नता प्रकट करने के लिए पोंगल का त्योहार मनाते हैं। इस दिन लोग समृद्धि लाने के लिए वर्षा, धूप, सूर्य, इन्द्रदेव और खेतिहर पशुओं की पूजा-आराधना की जाती है। यह उत्सव पूरे चार दिनों तक चलता है। तो चलिए जानते हैं कि किस दिन क्या किया जाता है।

Pongal 2021 date significance and Four days of Pongal information
Happy Pongal - फोटो : Amar Ujala

पोंगल के पहले दिन पूरे घर की साफ-सफाई की जाती है, सफाई करने के बाद घर से जो पुराना सामान निकलता है, उसकी ‘भोगी’ जलाई जाती है, इस दिन भगवान इन्द्र की पूजा भी की जाती है।

 

Pongal 2021 date significance and Four days of Pongal information
सूर्य देव

पोंगल के दूसरे दिन यानि सूर्य पोंगल पर सूर्य देव की पूजा आराधना की जाती है। सूर्य के प्रकाश के कारण ही अन्न जल की प्राप्ति होती है, उनके प्रति आभार व्यक्त करने की लिए इस दिन विशेष तरह से खीर बनाई जाती है। इसका भोग सूर्य देवता को लगाया जाता है। इस भोग को पगल कहा जाता है, इसलिए इसे पोंगल कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pongal 2021 date significance and Four days of Pongal information
pongal

पोंगल के तीसरे दिन को मट्टू अर्थात बैल की पूजा की जाती है। बैल को नंदी स्वरूप मानकर पूजा की जाती है। इसके अलावा पशुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। क्योंकि पशु जीविकोपार्जन में सहायक होते हैं। इस दिन गाय-बैलों को फूल माला से सजाया जाता है। महिलाएं पक्षियों को दाना डालती हैं और भाई की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।

 

विज्ञापन
Pongal 2021 date significance and Four days of Pongal information
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पोंगल चौथे दिन घरों को फूलों से सजाया जाता है। महिलाएं आंगन में रंगोली बनाती हैं। कन्या पूजन किया जाता है, यह पोंगल का आखिरी दिन होता है। इसलिए रिश्तेदार, भाई, बंधु- मित्र एक दूसरे से भेंट करने घर आते हैं और एक दूसरे को पोंगल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed