Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार देवी लक्ष्मी की पूजा और उन्हें प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन है। इस दिन दान-दक्षिणा, भजन, पूजा-पाठ और कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती हैं। यही नहीं घर की बरकत पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। चूंकि लक्ष्मी माता धन की देवी है, इसलिए जातकों को कर्ज से राहत और व्यापार में अच्छा लाभ होता है। धार्मिक ग्रंथों में भी इस दिन के महत्व का उल्लेख है। यदि सच्चे भाव से शुक्रवार को कुछ चीजों का दान किया जाए, तो जातक का भाग्योदय होता है। इसके अलावा लंबे समय से अटके काम पूरे भी होते हैं और यश, कीर्ति, वैभव मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्रवार को किन चीजों का दान करना चाहिए।
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को इन चीजों का करें दान, धन लाभ से लेकर होगा भाग्योदय
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार देवी लक्ष्मी की पूजा और उन्हें प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन है। इस दिन दान-दक्षिणा, भजन, पूजा-पाठ और कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को करें इन खास चीजों का दान
- धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शुक्रवार को गुड़ का दान करना लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में मिठास और सुख-समृद्धि वास करती हैं। हालांकि, गाय को गुड़ खिलाना और भी कल्याणकारी माना गया है। इससे गृह कलह दूर होती हैं।
- शुक्रवार के दिन शाम को पूजा करते हुए आप भारी मात्रा में चावल को रख लें। फिर पूजा समाप्त होने के बाद आप चावल को दान कर दें। इससे व्यक्ति का भाग्योदय होता है।
- ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार के दिन चांदी का सिक्का व उससे बनी अन्य चीजों का दान करना शुभ होता है। इससे व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि और जीवन में ऐश्वर्य बढ़ता है।
- ज्योतिषियों के मुताबिक शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान करने का विशेष महत्व है। इससे मानसिक शांति, धन लाभ और आर्थिक फायदे हो सकते हैं। आप चावल, दही, आटा और मिश्री दान कर सकते हैं।
- शुक्रवार के दिन विवाहित स्त्रियों को लाल रंग के श्रृंगार की चीजों का दान करें। इसे रिश्तों में मजबूती आती है और विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।
Radha Ashtami 2025: 31 अगस्त को राधा अष्टमी, जानिए महत्व और श्रीराधा जी की महिमा
Shardiya Navratri 2025: कब से शुरू है शारदीय नवरात्रि 2025? जानें तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।