New Year 2026: साल 2026 का पहला दिन हर व्यक्ति के जीवन में विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि, नववर्ष के पहले दिन किए गए कार्यों का प्रभाव पूरे साल बना रहता है। यही वजह है कि, लोग नए साल की शुरुआत शुभ और धार्मिक कार्यों से करना पसंद करते हैं, ताकि आने वाला समय सुखद और सकारात्मक बना रहे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि वर्ष का आरंभ सही विधि और शुभ कर्मों के साथ किया जाए, तो ग्रहों की कृपा भी जातकों को प्राप्त होती हैं। वहीं इस बार 1 जनवरी 2026 और भी ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन देवों के देव महादेव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यही नहीं इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और रवि योग संयोग रहेगा। इसके अलावा धनु राशि में सूर्य, बुध, मंगल और वैभव के कारक शुक्र मौजूद रहेंगे। यही कारण है कि, 1 जनवरी धार्मिक से लेकर ज्योतिष दृष्टि से बेहद कल्याणकारी रहेगा। ऐसे में कुछ कार्यों को करने से पूरे साल अच्छे परिणामों के साथ शुभ समाचार की प्राप्ति की संभावना बनी रहेंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल के पहले दिन किन कार्यों को करना चाहिए।
New Year 2026: शुभ संयोग में मनाया जाएगा 1 जनवरी, जानें कैसे करें नए साल की शुरुआत
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:48 AM IST
सार
New Year 2026: इस बार 1 जनवरी 2026 और भी ज्यादा खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन देवों के देव महादेव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यही नहीं इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और रवि योग संयोग रहेगा। इसके अलावा धनु राशि में सूर्य, बुध, मंगल और वैभव के कारक शुक्र मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
