नए साल 2020 की शुरुआत होने वाली है, हर व्यक्ति चाहता है कि आने वाला वर्ष हर दृष्टि से बेहतर रहे। आर्थिक मजबूती बेहतर जीवन के लिए बहुत अधिक जरुरी है। इंसान इस उम्मीद में रहता ही कि उसके पास धन की कभी भी कमी न रहे, परंतु कही बार मेहनत करने के बाद भी आर्थिक पक्ष कमजोर ही बना रहता है। आज हम आपको वो 3 गलतियां बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से धन हानि होती है, नए साल से संकल्प लें कि आप इन गलतियों को नहीं करेंगे।
{"_id":"5e05e97b8ebc3e881e6a4726","slug":"new-year-2020-mistakes-that-will-ruined-financial-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2020: नए साल में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, इन गलतियों के कारण ही होती है धन-हानि","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
New Year 2020: नए साल में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, इन गलतियों के कारण ही होती है धन-हानि
Sat, 28 Dec 2019 11:07 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा का दीपक न बुझाएं
- नित्य नियम से सुबह और शाम पुजा घर में भगवान के समक्ष दीपक प्रज्वलित करना चाहिए और दीपक को फूंक मारकर कभी भी न बुझाएं। जिन घरों में दीपक को फूंक मारकर बुझा दिया जाता है वहां मां लक्ष्मी नहीं ठहरती है और उस घर में आर्थिक समस्याएं बनी रहती हैं। अगर आप भी यह गलती करते हैं तो अब इस गलती को करना छोड़ दें।
पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध अवश्य करें
- धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि जिन घरों में पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध नहीं किया जाता है वहां लक्ष्मी नहीं रुकती है। आप भी अगर पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म नहीं करते हैं तो इस नए साल में संकल्प लें की आने वाली पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध कर्म करेंगे। पितरों का श्राद्ध कर्म करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नित्य नियम से पूजा पाठ करें
- जिन घरों में नित्य पूजा पाठ नहीं होता है वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है और उस घर में दरिद्रता बनी रहती है। आप भी अगर यह गलती करते हैं तो इस आदत को अब छोड़ दें और नित्य पूजा पाठ का नियम बना लें। नित्य पूजा पाठ करने से सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं।