नवरात्रि के नौ दिनों का हिंदू सनातन धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म में इन नौ दिनों को भक्त बहुत हर्षोल्लास और खुशी के साथ मनाते हैं। वर्ष में दो नवरात्रि आती है। चैत्र माह में तो दूसरी शारदीय नवरात्रि होती हैं। इसबार शारदीय नवरात्रि 17 अक्तूबर से आरंभ हैं। दोनों ही नवरात्रि में मां के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा का आशीर्वाद ग्रहण करने के लिए ये दिन बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। नौ दिनों तक भक्तों को मां की कृपा पाने के लिए सयंम और श्रद्धा के साथ आराधना करनी चाहिए। नवरात्रि के दिनों में नियमों का पालन करना आवश्यक माना गया है इसलिए इन नौ दिनों में कुछ बातों को ध्यान रखना अति आवश्यक होता है। जानते हैं...
Navratri 2020: नवरात्रि पर भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, माना गया है वर्जित
नवरात्रि के दिनों में चाहे आप व्रत करें या न करें परंतु भूलकर भी इन दिनों में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। मांस मदिरा का सेवन तो भूलकर भी न करें। सब्जियों में लहसुन और प्याज को तामसिक माना गया है इसलिए नवरात्रि में प्याज लहसुन का प्रयोग वर्जित माना जाता है।