फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Muharram 2019: जानें इस्लाम में मुहर्रम का महत्व और धारणाएं

Tue, 10 Sep 2019 11:16 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 10 Sep 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
muharram in india: importance and perceptions
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुहर्रम इस्लामिक वर्ष का प्रथम महीना है। वर्षों से इसे त्यौहार के रूप में मनाए जाने की प्रथा चली आ रही है। इस माह को इस्लाम के पवित्र माह में शुमार किया जाता है और अल्लाह का महीना कहा जाता हैं।
muharram in india: importance and perceptions
muharram 2018
इमाम हुसैन और उनके अनुयायियों की शहादत की याद में मुहर्रम मनाया जाता है। इस माह में दस दिन का शोक मनाया जाता है। मुहर्रम महीने के 10 वें दिन को 'आशुरा' कहा जाता है । इस दिन हजरत रसूल के नवासे हजरत इमाम हुसैन, उनके बेटे और उनके परिवार वालों को कर्बला के मैदान में शहीद कर दिया गया था।

 
muharram in india: importance and perceptions
muharram
कर्बला की घटना काफी निंदनीय है। इस घटना के बाद सिर्फ उनके एक पुत्र हजरत इमाम जै़नुलआबेदीन जिंदा बचे जो कि बीमारी के कारण युद्ध मे भाग नहीं ले सके थे | काफी लोग अपने बच्चों का नाम हज़रत हुसैन और उनके शहीद साथियों के नाम पर रखते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
muharram in india: importance and perceptions
muharram 2018
इस माह भी रोजे रखे जाते है और कहा जाता है कि रमजान के अलावा सबसे उत्तम रोजे वही हैं, जो अल्लाह के महीने यानी मुहर्रम में रखे जाते है। नबी-ए-करीम हजरत के अनुसार जिस तरह नमाजों के बाद सबसे अहम नमाज तहज्जुद की है, उसी तरह रमजान के रोजों के बाद सबसे उत्तम रोजे मुहर्रम के हैं।
विज्ञापन
muharram in india: importance and perceptions
Muharram 2018
मुहर्रम की 9 तारीखों तक कि जाने वाली इबादतों का भी बड़ा महत्त्व बताया गया है। हजरत मुहम्मद के मित्र इब्ने अब्बास के मुताबिक हजरत ने कहा कि जिसने मुहर्रम की 9 तारीख का रोजा रखा, उसके दो साल के गुनाह माफ हो जाते हैं तथा मुहर्रम के एक रोजे का 30 रोजों के बराबर मिलता है। यह रोजे अनिवार्य नहीं हैं, लेकिन मुहर्रम के रोजों का बहुत अधिक महत्व है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed