फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohini Ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Thu, 28 Apr 2022 11:04 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 28 Apr 2022 11:04 AM IST
विज्ञापन
Mohini Ekadashi 2022 Know Date Puja Muhurat Pujan Vishi to Get Lord Vishnu Blessings
मोहिनी एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
Mohini Ekadashi 2022 Date Puja Vidhi: पौराणिक समय से ही एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है। वहीं धर्म शास्त्रों में भी एकादशी को सभी व्रतों में श्रेष्ठ बताया गया है। हिंदी पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में दो एकादशी मनाई जाती है। एक शुक्ल पक्ष और एक कृष्ण पक्ष में। दोनों ही एकादशी तिथि को एकादशी का व्रत किया जाता है। सभी एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होते हैं। इस दिन समस्त कामनाओं तथा सिद्धियों के दाता भगवान श्री नारायण की उपासना करनी चाहिए। भगवान विष्णु का स्मरण, बंदन और पूजन करने से व्रत करने वाले जातक को अमोघ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए आज जानते हैं मोहिनी एकादशी की तिथि, पूजा विधि और इसके महत्व के बारे में.... 

 
Mohini Ekadashi 2022 Know Date Puja Muhurat Pujan Vishi to Get Lord Vishnu Blessings
मोहिनी एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
मोहिनी एकादशी 2022 तिथि?

मोहिनी एकादशी की तिथि 11 मई को शाम में 7 बजकर 31 मिनट पर शुरू होकर 12 मई को शाम 6 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत गुरुवार, 12 मई को रखा जाएगा।   

Mohini Ekadashi 2022 Know Date Puja Muhurat Pujan Vishi to Get Lord Vishnu Blessings
मोहिनी एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
मोहिनी एकादशी व्रत के पारण का समय 

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि को किया जाता है। जिन लोगों ने मोहिनी एकादशी का व्रत 12 मई को रखा है। वे अगले दिन 13 मई को पारण कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohini Ekadashi 2022 Know Date Puja Muhurat Pujan Vishi to Get Lord Vishnu Blessings
मोहिनी एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : istock
ऐसे करें श्रीनारायण की पूजा

धार्मिक मान्यता है कि एकादशी सब पापों को हरने वाली उत्तम तिथि है। इस दिन रोली, मोली, पीले चन्दन, अक्षत, पीले पुष्प, ऋतुफल, मिष्ठान आदि अर्पित कर धूप-दीप से श्री हरि की आरती उतारकर दीपदान करना चाहिए। 

विज्ञापन
Mohini Ekadashi 2022 Know Date Puja Muhurat Pujan Vishi to Get Lord Vishnu Blessings
मोहिनी एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि - फोटो : iStock

साथ ही एकादशी के दिन 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ' का जप एवं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना बहुत फलदायी है। इस दिन भक्तों को परनिंदा, छल-कपट, लालच, द्धेष की भावनाओं से दूर रहकर श्री नारायण को ध्यान में रखते हुए भक्तिभाव से उनका भजन करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed