फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mauni Amavasya 2023: कब है मौनी अमावस्या? जानिए साल की पहली अमावस्या की तिथि और मुहूर्त

Mon, 09 Jan 2023 09:41 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 09 Jan 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya 2023 date Kab Hai Snan Daan Time Maghi Amavasya Significance News in Hindi
इस दिन है साल की पहली अमावस्या - फोटो : अमर उजाला

Mauni Amavasya 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इसे माघी अमावस्या भी कहा जाता है। मौनी अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर किसी पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन स्नान मात्र से सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अमावस्या पर मौन रहें तो अच्छे स्वास्थ्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही ग्रह दोष दूर करने के लिए भी मौनी अमावस्या खास मानी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं मौनी अमावस्या का मुहूर्त और महत्व क्या है...



Lohri 2023 Date: 13 या 14 जनवरी, इस साल कब मनाई जाएगी लोहड़ी? जानें सही तिथि और इससे जुड़ी खास बातें

Mauni Amavasya 2023 date Kab Hai Snan Daan Time Maghi Amavasya Significance News in Hindi
इस दिन है साल की पहली अमावस्या - फोटो : अमर उजाला

कब है मौनी अमावस्या 2023?
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 21 जनवरी को प्रात: 06 बजकर 17 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं अगले दिन 22 जनवरी को रात में 02 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि को देखते हुए 21 जनवरी को मौनी अमावस्या है। मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त में तीर्थ स्नान, श्राद्ध कर्म करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

Mauni Amavasya 2023 date Kab Hai Snan Daan Time Maghi Amavasya Significance News in Hindi
इस दिन है साल की पहली अमावस्या - फोटो : अमर उजाला

मौनी अमावस्या पर स्नान का समय
मौनी अमावस्या के दिन लोग सुबह से ही गंगा नदी में स्नान करते हैं। वहीं यदि आप गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। पंचांग के अनुसार, 21 जनवरी को सुबह 8 बजकर 34 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट के बीच स्नान का शुभ मुहूर्त है।

Makar Sankranti 2023: 14 या 15 जनवरी, नए साल में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें सही तारीख और मुहूर्त


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mauni Amavasya 2023 date Kab Hai Snan Daan Time Maghi Amavasya Significance News in Hindi
इस दिन है साल की पहली अमावस्या - फोटो : अमर उजाला

मौनी अमावस्या का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन स्नान और दान करना शुभ होता है। इस दिन पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही मौनी अमावस्या पर किए गये दान-पुण्य का फल सौ गुना ज्यादा मिलता है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत से समान होता है।


 
विज्ञापन
Mauni Amavasya 2023 date Kab Hai Snan Daan Time Maghi Amavasya Significance News in Hindi
इस दिन है साल की पहली अमावस्या - फोटो : अमर उजाला

मौनी अमावस्या के नियम

  • मौनी अमावस्या के दिन सुबह या शाम को स्नान के पहले संकल्प लें।
  • पहले जल को सिर पर लगाकर प्रणाम करें फिर स्नान करें।
  • साफ कपड़े पहने और जल में काले तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • फिर मंत्र जाप करें और सामर्थ्य के अनुसार वस्तुओं का दान करें।
  • मौनी अमावस्या के दिन क्रोध करने से बचें। साथ ही किसी को अपशब्द न कहें।
  • मौनी अमावस्या के दिन ईश्वर का ध्यान करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed