फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masik Shivratri 2022: कब है साल 2022 की अंतिम मासिक शिवरात्रि? जानें मुहूर्त और और महत्व

Tue, 06 Dec 2022 01:59 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 06 Dec 2022 01:59 PM IST
विज्ञापन
Masik Shivratri 2022 in December date puja time lord shiva worship significance on last shivratri in this year
कब है साल 2022 की अंतिम मासिक शिवरात्रि? जानें मुहूर्त और और महत्व - फोटो : istock

Paush Masik Shivratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखा जाता है और शिव जी पूजा की जाती है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित ये तिथि शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती है। प्रत्येक माह में पड़ने वाली ये तिथि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इसलिए इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। जो व्यक्ति मासिक शिवरात्रि का व्रत रखता है उसे शिव जी के साथ माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इस समय साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है और इस माह की मासिक शिवरात्रि कब है? चाहिए जानते हैं... 


 

Masik Shivratri 2022 in December date puja time lord shiva worship significance on last shivratri in this year
कब है साल 2022 की अंतिम मासिक शिवरात्रि? जानें मुहूर्त और और महत्व - फोटो : iStock

पौष मासिक शिवरात्रि 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार, साल 2022 की आखिरी मासिक शिवरात्रि व्रत पौष माह में 21 दिसंबर 2022 दिन बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन व्रत रखकर शुभ मुहूर्त में पूजा करने से मनोकामना की पूर्ति है। 
 

Masik Shivratri 2022 in December date puja time lord shiva worship significance on last shivratri in this year
कब है साल 2022 की अंतिम मासिक शिवरात्रि? जानें मुहूर्त और और महत्व - फोटो : iStock
पौष मासिक शिवरात्रि 2022 पूजा मुहूर्त 

पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 21 दिसंबर 2022 को रात में 10 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इसका समापन 22 दिसंबर 2022 को रात 07 बजकर 13 मिनट पर होगा। मासिक शिवरात्रि की पूजा रात में की जाती है इसलिए ये व्रत 21 दिसंबर 2022 को ही रखा जाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त रात 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Masik Shivratri 2022 in December date puja time lord shiva worship significance on last shivratri in this year
कब है साल 2022 की अंतिम मासिक शिवरात्रि? जानें मुहूर्त और और महत्व - फोटो : iStock

मासिक शिवरात्रि का महत्व 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक शिवरात्रि का व्रत बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शिव मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का पूरे दिन जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। जो भक्त इस दिन व्रत करता है, उसे  मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही वह स्वस्थ और समृद्ध जीवन व्यतीत करता है।

विज्ञापन
Masik Shivratri 2022 in December date puja time lord shiva worship significance on last shivratri in this year
कब है साल 2022 की अंतिम मासिक शिवरात्रि? जानें मुहूर्त और और महत्व - फोटो : iStock
मासिक शिवरात्रि पूजा विधि  
  • मासिक शिवरात्रि के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहने और घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। 
  • यदि घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग का गंगा जल, दूध, आदि से अभिषेक करें। 
  • शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं। इस दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें। 
  • भगवान भोलेशंकर और मां पार्वती को भोग लगाएं। पूजा के दौरान ''ऊॅं नम: शिवाय'' मंत्र का जप करें। 
  • आखिर में भगवान शिव की आरती करें।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed