फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masik Shivratri 2022: मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि कब? जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व

Sun, 13 Nov 2022 11:21 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 13 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Masik Shivratri 2022 Date Kab Hai Know Shiva Puja Vidhi Shubh Muhurat and Importance in Hindi
मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि कब? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व - फोटो : amar ujala

Margashirsha Masik Shivratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान है। मार्गशीर्ष यानी अगहन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत 22 नवंबर 2022 को रखा जाएगा। इस दिन रात्रि प्रहर की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखकर पूजा करना और शिव जी का अभिषेक करना बहुत ही शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। तो चलिए आज जानते हैं अगहन माह की शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि के बारे में...



Kaal Bhairav Jayanti 2022: कब है काल भैरव जयंती? जानिए तिथि और महाकाल को प्रसन्न करने के उपाय 

Masik Shivratri 2022 Date Kab Hai Know Shiva Puja Vidhi Shubh Muhurat and Importance in Hindi
मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि कब? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व - फोटो : amar ujala

अगहन मासिक शिवरात्रि 2022 तिथि
मार्गशीर्ष यानी अगहन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 22 नवंबर 2022 को सुबह 08 बजकर 49 मिनट से शुरू रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 नवंबर 2022 को सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में मार्गशीर्ष माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत 22 नवंबर 2022 को रखा जाएगा। इस दिन महादेव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाएगी।

Masik Shivratri 2022 Date Kab Hai Know Shiva Puja Vidhi Shubh Muhurat and Importance in Hindi
मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि कब? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व - फोटो : amar ujala

अगहन शिवरात्रि 2022 पूजा मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 22 नवंबर को शिव पूजा का मुहूर्त रात में 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 40 तक है।

Utpanna Ekadashi 2022: उत्पन्ना एकादशी कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व 

विज्ञापन
विज्ञापन
Masik Shivratri 2022 Date Kab Hai Know Shiva Puja Vidhi Shubh Muhurat and Importance in Hindi
मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि कब? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व - फोटो : amar ujala

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

  • मासिक शिवरात्रि के दिन प्रातः जल्दी उठकर नित्य क्रिया से निवृत्त होकर स्नान आदि करें।
  • सबसे पहले शिव जी के समक्ष पूजा स्थान में दीप प्रज्वलित करें।
  • यदि घर शिवलिंग है तो दूध और गंगाजल आदि से अभिषेक करें।
  • शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा आदि अवश्य अर्पित करें। इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा भी करनी चाहिए।
  • पूजा करते समय नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते रहें। भगवान शिव को भोग लगाएं और आरती करें।
विज्ञापन
Masik Shivratri 2022 Date Kab Hai Know Shiva Puja Vidhi Shubh Muhurat and Importance in Hindi
मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि कब? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व - फोटो : istock

शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की प्रिय तिथि है। इस दिन व्रत रखकर विधि-विधान के साथ पूजन व व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। मान्यता के अनुसार, शिवरात्रि के दिन व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मकता का संचार होता है। समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ फलदायी माना जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed