फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masik shivratri july date 2021: इन दिन है आषाढ़ माह की शिवरात्रि, जानिए तिथि, महत्व व पूजा विधि

Tue, 29 Jun 2021 02:25 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 29 Jun 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
Masik shivratri 2021 date july timing importance and know the puja vidhi of Shivaratri
Masik Shivaratri 2021

हिंदी पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस तरह से पूरे वर्ष में 12 शिवरात्रि आती हैं। धार्मिक पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस चतुर्दशी तिथि को ही करोड़ो सूर्य के समान तेजमय भगवान शिव के अग्नलिंग का उदय हुआ था। इसके अलावा माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती विवाह बंधन में बंधे थे, इसलिए फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार आषाढ़ मास में 08 जुलाई 2021 दिन बृहस्पतिवार को शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। शिव शिव भक्तों के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस दिन भगवान शिव के निमित्त व्रत रखकर उनकी पूजा आराधना के साथ इस दिन माता पार्वती की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसलिए यह तिथि बहुत ही महत्व रखती है। मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन विधि-विधान से पूजा करने वालों पर भगवान शिव अपनी असीम कृपा बरसाते हैं और भक्तों के जीवन के सभी संकटो को दूर कर देते हैं। तो आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि का महत्व पूजा विधि व शुभ मुहूर्त।

Masik shivratri 2021 date july timing importance and know the puja vidhi of Shivaratri
मासिक शिवरात्रि 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मासिक शिवरात्रि का महत्व-

धार्मक मान्यताओं के अनुसार शिवरात्रि के दिन श्रद्धा के साथ व्रत व पूजन करने से भगवान शिव की कृपा से बिगड़े काम बन जाते हैं और भगवान शिव की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जिन लोगों के विवाह में समस्याएं आ रही हो उनके लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत बहुत शुभफलदायी रहता है। मान्यता है कि इस व्रत से विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं व मनचाहें वर की प्राप्ति होती है।

Masik shivratri 2021 date july timing importance and know the puja vidhi of Shivaratri
मासिक शिवरात्रि 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त-

आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी आरंभ- 08 जुलाई 2021 दिन बृहस्पतिवार सुबह 03 बजकर 20 मिनट से

आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी समाप्त- 09 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार सुबह 05 बजकर 16 मिनट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Masik shivratri 2021 date july timing importance and know the puja vidhi of Shivaratri
मासिक शिवरात्रि 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पूजा विधि-
  • चतुर्दशी तिथि पर प्रातः जल्दी उठ जाएं और घर की साफ-सफाई व स्नानादि करने के पश्चात व्रत का संकल्प लें।
  • अब पूजा स्थान पर भगवान शिव के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित करें।
  • कोरोना महामारी के चलते घर में ही पूजा करें यदि घर में शिवलिंग है तो दूध, दही शहद आदि से अभिषेक करने के बाद गंगाजल से अभिषेक करें।
  • शिव जी को उनकी प्रिय चीजें भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि अर्पित करें।
  • भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती को तिलक करें व फल-फूल आदि अर्पित करें।
  • इस दिन भगवान शिव को चावल की खीर का भोग लगाएं और पूजा के बाद आरती करें।
  • अब भगवान विष्णु की स्मरण करते हुए व्रत करें व शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करते रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed