फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Margashirsha month 2021 starts from November 20 know the date of vrat tyohar festival from November to December

Margashirsha month 2021: आज से शुरू हो रहा मार्गशीर्ष मास, जानें इस माह के मुख्य व्रत-त्योहारों की तारीखें

Sat, 20 Nov 2021 06:45 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 06:45 AM IST
सार

इस बार 19 नबंवर 2021 को कार्तिक पूर्णिमा पड़ रही है। इसके अगले दिन यानी 20 नबंवर से मार्गशीर्ष मास का आरंभ होगा, जिसका समापन 19 दिसंबर 2021 को होगा। जानिए मार्गशीर्ष मास में पड़ने वाले मुख्य व्रत व त्योहारों की तारीखें, ताकि आपको किसी भी व्रत आदि की तारीख को लेकर कोई असमंजस की स्थिति न रहे। 
 

विज्ञापन
Margashirsha month 2021 starts from November 20 know the date of vrat tyohar festival from November to December
मार्गशीर्ष मास 2021 व्रत-त्योहार की तारीखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

हिंदू पंचांग के अनुसार, चंद्रमास में नए माह का आरंभ पूर्णिमा तिथि के अनुसार होता है। हर माह पूर्णिमा तिथि के बाद अगले दिन प्रतिपदा से नए मास का आरंभ हो जाता है। इस बार 19 नबंवर 2021 को कार्तिक पूर्णिमा पड़ रही है। इसके अगले दिन यानी 20 नबंवर से मार्गशीर्ष मास का आरंभ होगा, जिसका समापन 19 दिसंबर 2021 को होगा। यह हिंदू वर्ष का नौंवा माह होता है। प्रत्येक चंद्रमास का नाम उसके नक्षत्र के आधार पर रखा जाता है। मार्गशीर्ष माह में मृगशिरा नक्षत्र होता है इसलिए इसे मार्गशीर्ष कहा जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है। इस माह में भगवान कृष्ण की उपासना करने का विशेष महत्व माना गया है। मार्गशीर्ष माह में भी कई मुख्य व्रत-त्योहार पड़ेंगे। तो चलिए जानते हैं मार्गशीर्ष मास में पड़ने वाले मुख्य व्रत व त्योहारों की तारीखें, ताकि आपको किसी भी व्रत आदि की तारीख को लेकर कोई असमंजस की स्थिति न रहे। 

विज्ञापन


मार्गशीर्ष मास 2021 के प्रमुख व्रत और त्योहार 
21 नवंबर दिन शनिवार- रोहिणी व्रत
23 नवंबर दिन मंगलवार- गणाधिप संकष्टी गणेश चतुर्थी
27 नवंबर दिन शनिवार- मासिक कालाष्टमी, कालभैरव जयंती
30 नवंबर दिन मंगलवार- उत्पन्ना एकादशी, 
02 दिसंबर दिन गुरुवार- प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि,
04 दिसंबर दिन शनिवार- अमावस्या तिथि, सूर्य ग्रहण
05 दिसंबर दिन रविवार- मार्गशीर्ष शुक्ल प्रतिपदा, हेमंत ऋतु, चंद्र दर्शन
07 दिसंबर दिन मंगलवार- मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
08 दिसंबर दिन बुधवार- विवाह पंचमी
09 दिसंबर दिन गुरुवार- स्कंद षष्टी
11 दिसंबर दिन शनिवार- मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
14 दिसंबर दिन मंगलवार- मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती
15 दिसंबर दिन बुधवार- मतस्य द्वादशी
16 दिसंबर दिन गुरुवार- अनंग त्रयोदशी व्रत, प्रदोष व्रत , धनु संक्रांति
18 दिसंबर दिन शनिवार- सत्य व्रत, रोहिणी व्रत,  पूर्णिमा व्रत, दत्तात्रेय जयंती
19 दिसंबर दिन रविवार- अन्नपूर्णा जयंती, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, त्रिपुर भैरवी जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed