Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। इसी तरह मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित किया गया है। धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी एक मात्र ऐसे देव हैं जो कलयुग में भी पृथ्वी पर विद्यमान हैं। वीर बजरंगी हनुमान की कृपा से जातक के सभी संकट टल जाते हैं। इसलिए उन्हें संकट मोचन भी कहा जाता है। कहा जाता है कि यदि मंगलवार के दिन विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की जाए तो व्यक्ति भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति होती है। साथ ही भय बाधा से मुक्ति मिलती है। भगवान हनुमान की आराधना करने से व्यक्ति सभी प्रकार के रोग-दोष, भूत-पिशाच और भय से मुक्त हो जाता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से जातकों की कुंडली में मंगल दोष दूर होता है और मंगल ग्रह भी बलवान होता है। यदि आप किसी भी प्रकार के कष्ट का सामना कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी से जुड़े उपाय करने से आपके कष्ट दूर हो जाएंगे। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में....
Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन करें ये आसान उपाय, हर तरह के रोग, दोष, भय और संकट होंगे दूर
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन