फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2021: महाशिवरात्रि पर इस विधि से करें शिव आराधना, जानें मंत्र, आरती और पूजन सामग्री

Thu, 11 Mar 2021 07:57 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 11 Mar 2021 07:57 AM IST
विज्ञापन
mahashivratri 2021 date tithi kab hai shubh muhurat puja vidhi, puja samagri, aarti and mantra
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि भगवान शिव का पावन पर्व है। हर साल यह त्योहार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 11 मार्च गुरुवार के दिन महाशिवरात्रि का पर्व है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भक्त उनकी विधि अनुसार पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि महादेव के इस पावन पर्व जो कोई शिवजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है उसकी समस्त प्रकार की कामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा विधि क्या है और पूजा में कौन-कौन सी सामग्री आवश्यक है।

mahashivratri 2021 date tithi kab hai shubh muhurat puja vidhi, puja samagri, aarti and mantra
महाशिवरात्रि 2021 का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि तिथि- 11 मार्च 2021 (बृहस्पतिवार)
चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 11 मार्च 2021 को दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 12 मार्च 2021 को दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक
शिवरात्रि पारण समय: 12 मार्च की सुबह 6 बजकर 34 मिनट से शाम 3 बजकर 2 मिनट तक

mahashivratri 2021 date tithi kab hai shubh muhurat puja vidhi, puja samagri, aarti and mantra
महाशिवरात्रि 2021: महाशिवरात्रि की पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि की पूजा विधि

महाशिवरात्रि के दिन प्रातःकाल स्नान से निवृत होकर एक वेदी पर कलश की स्थापना कर गौरी शंकर की मूर्ति या चित्र रखें। कलश को जल से भरकर रोली, मौली, अक्षत, पान सुपारी ,लौंग, इलायची, चंदन, दूध, दही, घी, शहद, कमलगटटा्, धतूरा, बिल्व पत्र, कनेर आदि अर्पित करें और शिव की आरती पढ़ें। रात्रि जागरण में शिव की चार आरती का विधान आवश्यक माना गया है। इस अवसर पर शिव पुराण का पाठ भी कल्याणकारी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahashivratri 2021 date tithi kab hai shubh muhurat puja vidhi, puja samagri, aarti and mantra
महाशिवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पूजा सामग्री

महाशिवरात्रि की पूजा में बेलपत्र, भांग, धतूरा, गाय का कच्चा दूध, चंदन, रोली, कपूर, केसर, दही, घी, मौली, अक्षत (चावल), शहद, शक्कर, पांव प्रकार के मौसमी फल, गंगा जल, जनेऊ, वस्त्र, इत्र, कुमकुम, कमलगटटा्, कनेर पुष्प, फूलों की माला, खस, शमी का पत्र, लौंग, सुपारी, पान, रत्न, आभूषण, परिमल द्रव्य, इलायची, धूप, शुद्ध जल, कलश आदि।

विज्ञापन
mahashivratri 2021 date tithi kab hai shubh muhurat puja vidhi, puja samagri, aarti and mantra
महाशिवरात्रि 2021: महामृत्युंजय मंत्र अकाल मृ्त्यु के भय को दूर करता है। - फोटो : Social media

महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed