फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमन की मिसाल : गंगा तट पर मौलाना और महात्मा ने साथ फहराया तिरंगा

Sat, 18 Aug 2018 10:14 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Mahants, Maulvis celebrate Independence Day in Parmarth Ashram, Rishikesh
maulana mahatma

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के धार्मिक और शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराने को लेकर जहां कुछ विवाद देखने को मिले, वहीं उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित परमार्थ आश्रम में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर झंडा फहराया। संभवत: भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है जब विभिन्न महजबों के लोगों ने धार्मिक एवं सामाजिक सद्भावना की मिसाल पेश करते हुए एक साथ गंगा तट पर तिरंगा फहराया।

Mahants, Maulvis celebrate Independence Day in Parmarth Ashram, Rishikesh
maulana mahatma1

कौमी एकता जिंदाबाद से गूंज उठा गंगा तट
इस ऐतिहासिक क्षण पर जब स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के साथ देश के तमाम महात्मा, मौलाना, उलेमा और इमाम ने मिलकर तिरंगा फहराया तो पूरा गंगा तट हिंदुस्तान जिंदाबाद और कौमी एकता जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। 

Mahants, Maulvis celebrate Independence Day in Parmarth Ashram, Rishikesh
maulana mahatma 3

चढ़ेगा सिर्फ देशभक्ति का रंग
आजादी के इस पावन पर्व पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि अब देश में कहीं भी न दोरंगी नीति होगी न दोरंगा रंग होगा, होगा तो केवल देशभक्ति का रंग होगा। अब हर दोरंगी नीति तिरंगे में तब्दील होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahants, Maulvis celebrate Independence Day in Parmarth Ashram, Rishikesh
maulana mahatma 4

भाईचारे की बहेगी गंगा
मुख्य इमाम डॉ.इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा कि भाईचारे की इस समारोह से बड़ी मिसाल पूरे हिंदुस्तान में कहीं नहीं मिल सकती। हमारे धर्म अलग हो सकते है; इबादत के तरीके अलग हो सकते है, लेकिन हम सब भाई है। उन्होने कहा कि अब भाईचारे की गंगा बहना चाहिये।

विज्ञापन
Mahants, Maulvis celebrate Independence Day in Parmarth Ashram, Rishikesh
maulana mahatma6

अब मदरसा जाएंगे ऋषिकुमार
मदरसों के बच्चों व गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने एक साथ आकर देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय पर्व मनाया। इस मौके पर डाॅ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने ऐलान किया कि 15 अगस्त को मदरसा गुरुकुल चलकर आया है और गुरुकुल अब आगामी 26 जनवरी को दारुल उलूम देवबंद मदरसा चलकर जायेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed