फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें किस पूजा से शीघ्र प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी और भर देंगी धन का भंडार

Tue, 25 Jun 2019 09:40 AM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Tue, 25 Jun 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
monday pooja tips for mata laxmi blessing

सोमवार के दिन शिव के साथ शक्ति की पूजा का भी विधान है। आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने पर विशेष फल प्राप्त होता है। सोमवार के दिन पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती है। आपको मनचाहा फल देती हैं। हमारे शास्त्रों में लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताएं गए हैं। आइए जानते हैं देवी को प्रसन्न करने के उपाय के बारे में......

monday pooja tips for mata laxmi blessing

माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए पूजा में लाल रंग के पुष्प का विशेष रूप से प्रयोग करना चाहिए, लेकिन यदि आप माता को शीघ्र अति शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। धन की देवी मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय होता है और इस पुष्प से पूजा करने पर धन-संपदा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

monday pooja tips for mata laxmi blessing

शक्ति की साधना करते समय कई बार हम इतने लीन हो जाते हैं कि हमें पूजा के तमाम नियमों का ख्याल ही नहीं रहता है। इसी तरह कई बार हमें पूजा की विधि का भी ज्ञान नहीं होता है। इस समस्या का भी निदान हमारे धर्मशास्त्रों में दिया हुआ है। दुर्गा सप्तशती उसमें क्षमा प्रार्थना का प्रावधान है। कहने का तात्पर्य यह है कि यदि पूजा के दौरान कोई भूल-चूक हो जाए तो आप दुर्गा सप्तशती के अंत में क्षमा प्रार्थना पढ़ कर देवी से माफी मांग लेते हैं और आपकी पूजा पूरी हो जाती है। हालांकि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जब कभी भी मां भगवती की पूजा करें, तो न केवल सच्चे मन से करें बल्कि सही तरीके से करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
monday pooja tips for mata laxmi blessing

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान बनाना न भूलें। साथ ही गणपति की पूजा भी विधि-विधान से करें। इससे कार्य में आने वाली तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं।

विज्ञापन
monday pooja tips for mata laxmi blessing

शास्त्रों में कहा गया है कि कमल के फूल पर बैठी हुईं माता लक्ष्मी की तस्वीर की पूजा करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से लक्ष्मीजी की भी कृपा मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed