फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने से पहले जान लें पूजा की पूरी सामग्री, यहां देखें लिस्ट

Mon, 26 Oct 2026 11:00 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 26 Oct 2026 11:00 AM IST
सार

Karwa Chauth 2026 Puja Samagri List: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा सामग्री की पूरी सूची।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri List name in hindi know Karwa Chauth puja muhurat
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri List - फोटो : अमर उजाला AI

Karwa Chauth 2026 Puja Samagri List: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस शुभ अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखसमृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ निर्जला उपवास रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत वैवाहिक जीवन में सुख और सौभाग्य लेकर आता है। इस व्रत को कई नियमों के साथ रखने का विधान है, इसलिए पूजा के दौरान सभी जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। वहीं, शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए भी यह अवसर विशेष महत्व रखता है। ऐसे में करवा चौथ की पूजा पूरे विधिविधान से करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ की पूजा के लिए किनकिन सामग्रियों की आवश्यकता होती है।

Trending Videos
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri List name in hindi know Karwa Chauth puja muhurat
करवा चौथ की पूजा सामग्री - फोटो : adobe stock

करवा चौथ की पूजा सामग्री

  • धूप और अगरबत्ती
  • ताजे फूल और फूलों की माला
  • मिट्टी का करवा या कलश
  • दीपक, घी या तेल और रुई की बत्तियां
  • मां पार्वती, भगवान शिव और भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर
  • पूजा की थाली और जल रखने के लिए लोटा
  • साफ जल और गंगाजल
  • रोली, कुमकुम, हल्दी और अक्षत (साबुत चावल)
  • मिठाई, फल और अन्य प्रसाद
  • पूजा में इस्तेमाल होने वाला करवा और उसे सजाने की सामग्री
  • लाल चुनरी और पूजा के लिए अन्य वस्त्र
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए जल से भरा पात्र
  • करवा चौथ की कथा पढ़ने के लिए पुस्तक
  • पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाला आसन
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri List name in hindi know Karwa Chauth puja muhurat
चंद्रमा की पूजा और व्रत पारण की सामग्री - फोटो : Instagram
चंद्रमा की पूजा और व्रत पारण की सामग्री
  • व्रत खोलने के लिए साफ पानी
  • व्रत पारण के लिए फल
  •  जल से भरा लोटा
  • छलनी
  • छलनी में दीपक रखने के लिए छोटा दीपक और रुई की बत्ती
  • रोली, अक्षत और पूजा के लिए फूल
  • चंद्रमा को अर्पित करने के लिए मिठाई
  • पूजा के बाद प्रसाद रखने के लिए साफ थाली
  • पति की आरती उतारने के लिए दीपक और पूजा की थाली
  • पूजा के बाद इस्तेमाल होने वाले अन्य जरूरी बर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri List name in hindi know Karwa Chauth puja muhurat
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri List - फोटो : Instagram
कब है करवा चौथ 2026?
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 1 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसका समापन 29 अक्तूबर को रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। 
विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri List name in hindi know Karwa Chauth puja muhurat
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri List - फोटो : Instagram

शुभ मुहूर्त 

  • इस साल करवा चौथ का व्रत रखने का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शाम 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
  • करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं करवा माता की पूजा करेंगी।

करवा चौथ 2026: पूजा में भूलकर भी न इस्तेमाल करें इस तरह का करवा, जानें मिट्टी, स्टील और लोहे से जुड़े नियम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed