Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

magh purnima 2021: 27 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, इन उपायों को करने से चमक जाएगी आपकी किस्मत

Mon, 15 Feb 2021 04:24 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 15 Feb 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
Magh Purnima 2021 date importance and measures to get money and good luck
माघ पूर्णिमा 2021 तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

चंद्रमा जब अपनी पूर्ण रूप में आ जाता है, तब उस तिथि को पूर्णिमा कहते हैं। पूर्णिमा तिथि हर माह में पड़ती है। इस बार माघ मास की पूर्णिमा तिथि 27 फरवरी 2021 दिन शनिवार को पड़ रही है। माघ मास की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन दान और स्नान करने से बत्तीस गुना फल की प्राप्ति होती है, इसलिए इसे बत्तीसी पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और चंद्रदेव को समर्पित की जाती है। यह तिथि बेहद शुभ मानी गई है। यदि आपके जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस दिन कुछ आसान से उपाय करके आप अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उपाय...

Trending Videos
Magh Purnima 2021 date importance and measures to get money and good luck
माघ पूर्णिमा 2021 तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
धन संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए

यदि आप धन संबंधित समस्याओं से परेशान हैं तो माघ मास की पूर्णिमा के दिन किसी पात्र में कच्चा दूध लेकर उसमें थोड़ी सी चीनी और चावल मिलाकर इस मंत्र का उच्चारण करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य दें।

 
"ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:"

Magh Purnima 2021 date importance and measures to get money and good luck
माघ पूर्णिमा 2021 तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

धन प्राप्ति के लिए माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और पूजा स्थना पर 11 कौड़ियां रखकर उन पर हल्दी से तिलक करें, पूजा संपन्न होने के बाद उन कौड़ियों को ऐसे ही रखे रहने दें। अब पूर्णिमा की अगली सभी कौड़ियों को पूजा स्थान से उठाकर लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या फिर जहां भी आप धन रखते हैं वहां पर रख दें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कोई भी कमी जीवन भर नहीं रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Magh Purnima 2021 date importance and measures to get money and good luck
माघ पूर्णिमा 2021 तिथि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने और दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन व्रत करने के साथ चंद्रोदय होने के बाद दोनों पति-पत्नी को संयुक्त रूप से गाय के दूध से चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इससे दंपत्य जीवन सुखमय रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed